25.9 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210911 WA00102
उत्तरप्रदेश

प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए व्यापारी नेता अरुण कुमार वर्मा

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी / उत्तर प्रदेश
स्योहारा : व्यापारी हित की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा कर प्रदेश भर में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले अरुण कुमार वर्मा को अब उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश उपाध्यक्ष निर्विरोध चुनाव में चुना गया है जिसके बाद से उनके शुभचिंतकों में खुशी व हर्ष का माहौल बना हुआ है।


अपनी इस उपलब्धि पर बोलते हुए अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि व्रन्दावन के श्री कृष्ण धाम पर आयोजित हुए प्रदेश स्तर के इस चुनाव में मुकुंद मिश्रा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं तो वहीं डॉ दिलीप सेठ व राजेन्द्र गुप्ता प्रदेश महामंत्री चुने गए हैं।


अरुण कुमार वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व उनकी मेहनत व संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए सोंपा गया है जिसके बाद उनके शुभचिंतकों व समर्थको में खुशी व हर्ष का माहौल बना हुआ है,इस मौके पर अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन ने जो ज़िम्मेदारी उनको सौंपी है उसका निर्वाह वो सदैव पूर्ण निष्ठा से करते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान देता रहूंगा साथ ही किसी भी व्यापारी साथी का उत्पीड़न व किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा हम व हमारा संगठन हमेशा व्यापारी वर्ग की हर समस्या के निस्तारण के लिए शासन प्रशासन से मांगे की जाती रहेंगी।


बताते चलें कि अरुण कुमार वर्मा जनपद बिजनोर के पहले ऐसे व्यापारी नेता हैं जो सदा व्यापारी वर्ग के लिए हर लड़ाई लड़ते हैं सरकार से उनकी समस्याओ के निस्तारण की आवाज़ उठाते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

मुख्यमंत्री योगी ने अदिवि शेष और मेजर उन्नीकृष्णन के माता-पिता को ‘मेजर’ की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

Bundeli Khabar

दिनदहाड़े क्लीनिक में चोर ने किया हाथ साफ

Bundeli Khabar

दिनदहाड़े असलहे के बल पर पेट्रोल पंप हुई लूट.

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!