22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211012 WA0015
उत्तरप्रदेश

जुग्गीलाल जायसवाल बने अध्यक्ष, सुरेश जायस्वाल बने प्रबंधक

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तर प्रदेश

पट्टी:श्री रामलीला समिति पट्टी के संयोजन में नगर में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक दशहरा मेला 14 ,15, व 16 नवंबर को होगा। मेले का ऐतिहासिक भरत मिलाप 16 नवंबर की रात्रि में संपन्न होगा। इस आशय का निर्णय रविवार की रात नगर स्थित विवाह मंडप में समिति की आम सभा की बैठक में लिया गया। इसके पूर्व बैठक में विगत वर्ष का लेखा-जोखा कोषा अध्यक्ष अतुल कुमार खंडेलवाल ने प्रस्तुत किया। इसके बाद कमेटी को भंग कर पूनर्गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जुग्गी लाल जायसवाल अध्यक्ष बनाया गया। रामप्रकाश जायसवाल उपाध्यक्ष, सुरेश जायसवाल प्रबंधक, रामचरित्र वर्मा सह प्रबंधक, रमेश सोनी सह प्रबंधक, अशोक कुमार सोनी महामंत्री, सत्यनारायण खंडेलवाल मंत्री, पंकज खंडेलवाल कोषाध्यक्ष, लालचंद आय-व्यय निरीक्षक, चंद्रकेश सिंह प्रचार मंत्री, सजीवन सोनी सह प्रचार मंत्री, अनिल कुमार को विधिक सलाहकार चुना गया।


Bundelikhabar

Related posts

लखनऊ में होगा पहला “BEFA” अवार्ड शो का आयोजन सनी लियोन के साथ जुटेंगे कई बॉलीवुड सितारें

Bundeli Khabar

बीजेपी सरकार के बड़े नेताओं की हरकत पर विपक्ष ने खड़े किए सवाल

Bundeli Khabar

लखीमपुर खीरी हादसा: दो किसानों की मौत कई घायल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!