22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210910 WA0005
महाराष्ट्र

फिल्मी अंदाज में पुलिस ने गिरफ्तार किया एटीएम चोर

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : कल्याण डोंबिवली शहर में चोरों का आतंक मचाया है। पिछले कुछ दिनों से चोरों ने घरों-दुकानों और एटीएम मशीनों को निशाना बना रहे है। डोंबिवली में मंगलवार की आधी रात को एक चोर ने दो एटीएम में सेंध लगाने का प्रयास किया । लेकिन वही नौकरी कर व्यक्ति की नजर चोर पर पड़ी तो उसने घटना की सूचना पुलिस को दी और फिर पुलिस और चोर के बीच पकड़म पकड़ाई का खेल शुरू हुआ । डोंबिवली पूर्व में ओजस अस्पताल के पास के एटीएम को 20 वर्षीय मोहम्मद असगर शेख ने मंगलवार रात करीब 1 बजे एटीएम में सेंधमारी करने का प्रयास किया । हालांकि, एटीएम में पैसे नहीं होने के कारण उसे कुछ नहीं मिला और वह वहां से भाग गया। तभी वहां नौकरी करने वाले राहुल शिंदे पहुंचे तो देखा और उन्होंने रामनगर पुलिस को सूचना दी, सहायक पुलिस निरीक्षक विकास सूर्यवंशी, पुलिस उप निरीक्षक दीपक दाभाडे, कांस्टेबल निवाले और पुलिस नाईक, विशाल वाघ, पोलिस नाइक पोलेकर, पुलिस सिपाही केंगले मौके पर पहुंचे । सीसीटीवी फुटेज देखकर आसपास के इलाके में चोर की तलाश करने लगे । चोर को तिलकनगर इलाके में संदिग्ध रूप से देखा गया । लेकिन चोर को पता चला कि पुलिस की एक गाड़ी आ गई है। वह इस गली से उस गली की ओर, उस गली से इस गली की ओर भाग रहा था। पुलिस भी उसके पीछे दौड़ रही थी। आखिरकार फिल्मी अंदाज में भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


उनके द्वारा की गई तलाशी में स्क्रू ड्राइवर अन्य कुछ चीजें मिलीं। यह भी पता चला कि वह एक और एटीएम को तोड़ने की तैयारी कर रहा था। गिरफ्तार होने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कल्याण जिला सत्र न्यायालय ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। चोर का नाम मोहम्मद असगर शेख हैं, यह मूल रूप से झारखंड के रहने वाला हैं। वह फिलहाल मुंबई के डोंगरी इलाके में रहता हैं। पुलिस जांच कर रही है कि असगर के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं।


Bundelikhabar

Related posts

आपले मानवाधिकार नारी शक्ती गौरव पुरस्कार’ मा. वि. म. च्या अध्यक्षा ज्योतीताई ठाकरे यांना प्रदान

Bundeli Khabar

लाइफ हैंडस फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘द स्टार एक्सिलेंस अवार्ड’ में सम्मानित हुए एसिड विक्टिम सर्वाइवर्स

Bundeli Khabar

भिवंडीत शिवसेनेची घौडदौड सुरच

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!