19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210908 WA0017
मनोरंजन

लक्ष्मी घर आई’ शो में कविता कौशिक की होगी धमाकेदार एंट्री

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : सब टीवी पर प्रसारित कॉमेडी शो ‘एफआईआर’ में जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी अभिनेत्री कविता कौशिक अपने दमदार अभिनय और क्विक कॉमेडी टाइमिंग के लिए पहचानी जाती हैं। अब कविता जल्द ही स्टार भारत के ‘लक्ष्मी घर आई’ शो में एक नए अवतार में एंट्री लेने वाली हैं। आपको बता दें कि उनका लुक टेस्ट लगभग फाइनल हो गया है और वे इस शो में बक्सा मॉसी के किरदार में नज़र आएँगी जो शो के मुख्य किरदार राघव और मैथिली के बीच नज़दीकिया बढ़ाएंगी जो किरदार अक्षित सुखिजा और सिमरन परींजा द्वारा निभाया जा रहा है।


बक्सा मौसी, ज्वाला देवी की बहन की भूमिका निभाएंगी और विशेष गणेश चतुर्थी ट्रैक का हिस्सा होंगी। अपनी मौजूदगी से वे कहानी में कई मज़ेदार ट्विस्ट और टर्न्स जोड़ेंगी, जिसे देख दर्शकों का जमकर मनोरंजन होने वाला है।
इस शो में अपनी एंट्री को लेकर उत्साहित कविता कौशिक से जब उनके किरदार, बक्सा मौसी के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, “मुझे शकुंतलम टेलीफिल्म्स के साथ जुड़कर बहुत ख़ुशी हो रही है क्योंकि उनके काम को लेकर मेरे मन में बहुत सम्मान है। इस शो की कहानी के लिए मेरा किरदार जो भी करेगा, वह बहुत इंट्रेस्टिंग होगा। बक्सा मौसी की हरकतें बहुत सारी भावनाओं के साथ बहुत सारे मजेदार तत्व प्रदर्शित करेंगी, यह एक ऐसा मसालेदार और प्रगतिशील किरदार है, जिसमें मैंने एक अलग उत्तर भारतीय बोली का इस्तेमाल किया है जिसमें बहुत सारी मज़ेदार लाइने हैं। खास बात यह है कि इसके लिए मैंने खुद कुछ दिलचस्प शोध किए हैं। मैं इस शो की शानदार टीम का हिस्सा बनने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ।”


शो की कहानी मैथिली तिवारी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दहेज का शिकार हो जाती है। राघव से मैथिली की शादी के बाद, वे उनके परिवार को उनकी दहेज की मांग पर सबक सिखाने के लिए तत्पर हैं और शो में फुल-ऑन ड्रामा दर्शकों को देखने को मिल रहा है। जहां मैथली और राघव की शादी महज एक डील है, वहीं दोनों में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स भी हैं। हालांकि, वे एक-दूसरे से नफरत करने का नाटक करते हैं। वर्तमान ट्रैक में, बक्सा मौसी अब शो का हिस्सा होंगी और मुख्य किरदारों के बीच नज़दीकियां बढ़ाएंगी, लेकिन ज्वाला देवी की निगाहें उन पर ही टिकी हुई हैं।
ऐसे में कविता कौशिक को बक्सा मौसी के किरदार में ‘लक्ष्मी घर आई’ शो देखना दिलचस्प होगा।


Bundelikhabar

Related posts

यश कुमार के साथ मिर्जापुर में ‘रिश्तों की विरासत’ सहेज रहीं ज़ोया खान

Bundeli Khabar

विजय देवरकोंडा और अनन्या की एक झलक के लिए उमड़ी भीड़

Bundeli Khabar

‘उर्फ़ घंटा’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर शेमारूमी और बिगबैंग प्रस्तुत करेंगे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!