25.9 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210908 WA0001
महाराष्ट्र

गणेश भक्तों के लिए ‘लालबागचा राजा’ का लाइव दर्शन

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : विख्यात ‘लालबागचा राजा’ की निष्ठापूर्वक सेवा की दशक भर से चली आ रही परंपरा को शेमारू एंटरटेनमेंट इस साल भी सफलतापूर्वक जारी रखेगा। भारत के अग्रसर कंटेंट पावरहाउस शेमारू एंटरटेनमेंट ने घोषित किया है कि “लालबागचा राजा” मंडल में मनाए जाने वाले उत्सव और पूजाओं का सीधा प्रसारण शेमारू के सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। इसमें शेमारू का अपना ओटीटी शेमारूमी भी होगा। इस प्रसारण से गणेश भक्तों को घर बैठे अपने प्यारे ‘लालबागचा राजा’ के ‘लाइव दर्शन’ का लाभ होगा। ‘लालबागचा राजा’ का कंटेंट (वीडियो और इमेजेज़) शेमारू देश भर के सभी बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स और अन्य ऑनलाइन और डीटीएच प्लेटफॉर्म्स को भी वितरित करेगा।


शेमारू एंटरटेनमेंट के सीईओ हिरेन गड़ा ने कहा कि हमें बहुत ही ख़ुशी हो रही है कि इस साल भी हम लालबाग गणेशोत्सव मंडल के साथ सहयोग करते हुए भक्तों के लाडले बाप्पा के आशीर्वाद घर-घर में पहुचाएंगे। महामारी की वजह से भीड़ न करना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ज़रूरी है, हम आशा करते हैं कि मौजूदा हालातों में जो लोग खुद जाकर दर्शन नहीं ले सकते उन्हें इस सीधे प्रसारण से ऑनलाइन दर्शन का आनंद मिलेगा। हमें ख़ुशी है कि प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करके हम सबसे लोकप्रिय गणेश मंडल के उत्सव का सीधा प्रसारण भक्तों के घरों में पहुंचाएंगे।


लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के सेक्रेटरी सुधीर सालवी ने बताया कि शेमारू के साथ हमारा यह सहयोग दशक भर से चला आ रहा है। इससे लाखों भक्त खुद न आकर भी श्री गणेश जी का दर्शन ले पाते हैं। इस वर्ष महामारी की वजह से हमें कई ज़्यादा एहतियात बरतना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ज़रूरी है। खुद लालबाग में आकर बाप्पा के आशीर्वाद नहीं ले सकते ऐसे लाखों भक्तों के लिए लाइव दर्शन एक वरदान साबित होगा। शेमारू की सभी प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच होने की वजह से भक्त अपनी सुविधा के अनुसार “लालबागचा राजा” का लाइव दर्शन ले पाएंगे। शेमारू के इस सहयोग के लिए हम उनके आभारी हैं।


शेमारूमी ऐप डाउनलोड करके दर्शक कभी भी और कही पर भी, सभी स्क्रीन पर श्रीगणेश के लाइव दर्शन और महाआरती का लाभ ले सकते हैं। सभी डीटीएच ऑपरेटर्स पर शेमारू की सबस्क्रिप्शन सर्विसेस पर भी दर्शक यह प्रसारण देख पाएंगे। शेमारू का भक्ति ऐप ‘शेमारू भक्ति’ पर भी यह प्रसारण उपलब्ध होगा। मुफ्त लाइव दर्शन पाने के लिए सिर्फ ऐप डाउनलोड करना होगा।


Bundelikhabar

Related posts

राष्ट्रीय पत्रकार दिनी पत्रकार बंधूंचा अनोखा सन्मान

Bundeli Khabar

एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी को कृष्णा चौहान ने ‘लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड’ देकर किया सम्मानित

Bundeli Khabar

कैलास नगर वळपाडा येथील गुर्जो काढा मोफत वाटप शिबीराला मोठा प्रतिसाद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!