21.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0907 234717
मध्यप्रदेश

सड़क किनारे मिला मृत तेंदुआ

Bundelikhabar

कटनी / ब्यूरो

कटनी के खड़रा गांव के पास सड़क से 30 मीटर की दूरी पर एक नर तेंदुए की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई वही मामले की सूचना पाकर कटनी वन विभाग की टीम और जबलपुर वन मंडल की टीम मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए की मौत की जांच कर रही है तेंदुए की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा गया वन विभाग की टीम ने तेंदू की लाश अपने कब्जे में करते हुए जबलपुर वेटनरी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वही मामले में जबलपुर वन मंडल की अधिकारी अंजना सुचिता तर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि देर शाम कटनी वन मंडल की टीम को सूचना मिली थी कि खड़ रा गांव के पास एक तेंदुए की लाश पड़ी हुई है मामले की सूचना पाकर कटनी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची कटनी विभाग की टीम द्वारा जबलपुर वन मंडल के अधिकारियों को भी मामले की सूचना दी गई जिसके बाद जबलपुर मंडल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की जानकारी अभी तक नहीं मिली है वहीं वन विभाग की टीम के साथ डॉक्टरों की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है जबलपुर वन मंडल अधिकारी का कहना है कि मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा कि तेंदुए की मौत किस प्रकार हुई है जबलपुर वन मंडल की टीम कटनी वन विभाग की टीम अपनी जांच कर रही है


Bundelikhabar

Related posts

अब जेल में नही कर सकेंगे कैदियों से मुलाकात

Bundeli Khabar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अल्प प्रवास पर पहुंचे खजुराहो

Bundeli Khabar

सावन की बौछार ने जल मग्न किया विकास कार्य

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!