38.9 C
Madhya Pradesh
April 17, 2026
Bundeli Khabar
Home » एनकाउंटर में मारे गए दो बदमाशों की मजिस्ट्रियल जांच शुरू
महाराष्ट्र

एनकाउंटर में मारे गए दो बदमाशों की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Bundelikhabar

महाराष्ट्र/ ब्यूरो
जौनपुर : एनकाउंटर में मारे गये दो बदमाशो की मजिस्ट्रीय जांच शुरू हो गयी है। इस जांच के लिए अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट नीतिश कुमार सिंह का बनाया गया है।
अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि 10 अगस्त 2021 को प्रातः 5:15 बजे थाना सिंगरामऊ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहरा में अपराधियों से पुलिस मुठभेड़ में अभिषेक गौतम पुत्र सुरेश चंद्र निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर व अभियुक्त नितिन मौर्या पुत्र जय प्रकाश मौर्या निवासी सिरकिना थाना सिंगरामऊ गोली लगने से घायल हो गए थे, जिन्हें पुलिस द्वारा बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय जौनपुर लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा 10 अगस्त 2021 को परीक्षणोपरांत दोनों अभियुक्तों को मृत घोषित कर दिया गया।जिला मजिस्ट्रेट के आदेश 11 अगस्त 2021 द्वारा अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट को संपूर्ण प्रकरण की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु नामित किया गया है। उक्त घटना में मृतक/घायल या घटना से संबंधित किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना है अथवा कोई साक्ष्य प्रस्तुत करना है तो वह 20 सितंबर 2021 तक अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष संख्या 16 में किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक उपस्थित होकर अपना बयान/साक्ष्य आदि अंकित करा सकता है।


Bundelikhabar

Related posts

घर में सेंध लगाने वाले गिरोह के पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

डिझेल कारपेक्षा पेट्रोल व्हेरिएंटला अधिक प्राधान्य

Bundeli Khabar

मैं कार्तिक आर्यन के साथ डेट पर जाना पसंद करूंगी, क्योंकि उसमे वो स्पार्क है : अभिनेत्री ज्योति सक्सेना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!