27.4 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210905 WA0031
उत्तरप्रदेश

विधान सभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका

Bundelikhabar

ब्यूरो/उत्तरप्रदेश
जौनपुर : विधानसभा चुनाव-2022 से पहले कांग्रेस को झटका
देते हुए उसके कद्दावर नेता अजय शंकर दुबे ने सोमवार को लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उन्हें पार्टी कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा में शामिल होने से पहले वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे। सन् 2000 में उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति से कॅरिअर की शुरुआत की। वह राछास से जुड़े रहे। सन् 2007 तक वह यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भी थे।

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। सुजानगंज ब्लाक में प्रेम का पुरा गांव निवासी अजय शंकर दुबे अज्जू के पिता सुरेश चन्द्र दुबे गिरिजाशंकर तिवारी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रह चुके हैं। उनके दादा रामचरित्र दुबे जाने-माने जादूगर थे। अजय ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मुंगराबादशाहपुर सीट पर कांग्रेस के टिकट से भाग्य आजमाया। उन्हें साढ़े 59 हजार मत मिले जबकि भाजपा की सीमा द्विवेदी को 63 हजार वोट मिले थे। इस सीट पर जीत दर्ज करने वाली बसपा की सुषमा पटेल को 69 हजार वोट मिले थे। कोरोना काल में लोगों के सहयोग में उनकी सक्रियता की लोग सराहना करते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

दहशत फैलाने वाले आरोपी ने दी भाजपा विधायक को फोन पर धमकी

Bundeli Khabar

शोषण के विरुद्ध अध्यापक हुए एकजुट

Bundeli Khabar

सपा नेता विजय यादव हुए गिफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!