27.7 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210905 WA0032
उत्तरप्रदेश

संदिग्ध परिस्थिति में किशोर को गोली लगने से मौत

Bundelikhabar

ब्यूरो/उत्तरप्रदेश
जौनपुर : सुजानगंज थाना क्षेत्र के केती रामनगर में शनिवार देर शाम गांव के ही अमरजीत निषाद 15 को संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ लोगों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो उस ओर भागे। वहां वह घायलावस्था में तड़प रहा था। गोली उसकी कमर में लगी थी।

किसी ने फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा कि गोली किन परिस्थितियों में चली है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

एक्शन मोड़ में प्रतापगढ़ पुलिस: 12 घण्टे में दो मुठभेड़ 5 लोग हुए गिरफ्तार

Bundeli Khabar

दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत

Bundeli Khabar

उत्तरप्रदेश चुनावी किलकिल: पिता बेटी आमने-सामने

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!