26.5 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210909 WA0010
उत्तरप्रदेश

हजारों नम आँखों की मौजूदगी में सुपुर्दे ख़ाक हुए मुकरपुरी वाले हज़रत जी

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी / उत्तरप्रदेश
स्योहारा : ज़माने में कुछ हस्ती ऐसी भी होती जिनपर अल्लाह की ख़ास रहमत बरसती है, कहने वाले तो यह तक कहते है कि ऐसे ही लोगों की दुआओं की बदौलत आफ़ते अपना रुख बदल देती है, ऐसे लोगों की गिनती अल्लाह से करीबी रखने वाली हस्तियों में होती है।

उत्तरप्रदेश के जिला बिजनौर के शहरी व देहाती इलाकों में अल्लाह से ख़ास तालुक रखने वाली हस्तियों में से एक हस्ती स्योहारा के क़रीबी गांव मुकरपुरी में रहने वाले कारी शरीफ़ जिन्हें मुकरपुरी वाले हज़रत जी के नाम से लोग जानते थे आज इस फानी दुनिया को अलविदा कह गए।

हज़रत जी ने लगभग 68, साल की उम्र दराज़ पाई और इस 68, साला हयात में अल्लाह की इबादत में मशगूल हो रब्बुल आलमीन से अपनी नजदीकियां इतनी बढ़ाई की कोई आपको अल्लाह के वली का ख़िताब देता तो कोई हज़रत जी कहता यही वज़ह रही कि आसपास के ही नही दूरदराज़ के लोग भी हज़रत जी के मुरीद होते चले गए, आपकी शोहरत और अल्लाह से नज़दीकियों के चलते लोग आपसे खुद के हक में अल्लाह से दुआ की अर्जी लगाते।

बताते चले कि हज़रत बीते दो सालों से गुर्दो की बीमारी में मुब्तिला थे जिनका इलाज़ दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था, 8, सितम्बर 2021 की सुबह 4, बजे हज़रत इस बीमारी से जंग हार गए, हज़रत के इंतकाल की ख़बर सुनते ही उनके चाहने वालो का गांव मुकरपुरी में मौजूद उनके घर तांता लगना सुरु हो गया, आमो ख़ास से लेकर हर मज़हब व तबके से तालुक रखने वाले हज़रत जी के आख़िरी दीदार के मुन्तजिर दिखाई दिए।

हज़रत से क़रीबी रिश्ता रखने वाले रामकरण को हज़रत के जाने का ग़म किसी परिवारिक सदस्य से भी ज़ियादा दिखाई दिया रामकरण नम आंखों से मरहूम को खिराजे अकीदत पेश करते नज़र आये, और बताया कि हज़रत से मेरा परिवारिक रिश्ता था उनका इस दुनिया से जाना हमारे लिए किसी आने को खोने से कम नही।

हज़रत को ज़ोहर की नमाज़ के बाद हज़ारो अकीदतमंदों की मौजूदगी में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।


Bundelikhabar

Related posts

नोएडा फिल्म फेस्टिवल को लेकर योगी आदित्यनाथ से मिले कैलाश मासूम और उदित नारायण

Bundeli Khabar

पट्टी विधानसभा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का हुआ विस्तार

Bundeli Khabar

बुंदेली चैनल पर लाइव: अयोध्या श्री राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!