28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210904 WA0039
मध्यप्रदेश

सागर: पूनम के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे कॉंग्रेस नेता

Bundelikhabar

पूनम हत्याकांड – पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचे कांग्रेसजन, संपूर्ण घटनाक्रम की ली  जानकारी,पीड़ितों को बंधाया ढांढस, बुंदेलखंड क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर गृह मंत्री जिम्मेवार: कांग्रेस

सागर / ब्यूरो

गत गुरुवार को थाना मोती नगर क्षेत्र में दिन दहाड़े घटित हुये पूनम केशरवानी हत्याकांड के पीड़ित परिजनों के बीच शनिवार दोपहर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक श्रीमती पारूल साहू केशरी, जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक् अखिलेश मोनी केशरवानी आदि कांग्रेस जनों ने पहुंचकर मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बनाते हुए संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उन्हें न्याय दिलाने हर स्तर पर तैयार है। मौके से ही पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने एडिशनल एस. पी. विक्रम सिंह, सी. एस.पी. रविन्द्र मिश्रा से दूरभाष पर चर्चा कर घटना के आरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष कार्यवाही कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही।

पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने बुंदेलखंड क्षेत्र में लगातार घटित हो रही हत्या, लूट, उत्पीड़न आदि की घटनाओं के लिए सीधे तौर पर प्रदेश के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा के जिम्मेवार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि विगत दिनों माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा थाना मोती नगर जिला सागर के एक प्रकरण में फैसला सुनाते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली को आरोपित किया था । जिस पर आज तक कार्यवाही न होने के परिणाम स्वरुप थाना मोती नगर निवासी छात्रा स्व. पूनम केशरवानी हत्याकांड की घटना घटित हुई है। अगर गृहमंत्री जी में थोड़ी सी भी नैतिकता बची हो तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू केशरी ने कहा कि पूनम हत्याकांड ने भाजपा सरकार की महिला सुरक्षा के दावों की कलई खोलकर रख दी है।  जहां सर्वाधिक अपराध की घटनाएं महिलाओं, बहन, बेटियों के साथ घटित हो रही है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहकर पीड़ितों व गवाहों को धमकाने का काम कर रहे हैं। जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अखिलेश मोनी केशरवानी ने कहा कि काम मजदूरी कर केशरवानी परिवार अपनी बेटी को शिक्षित करना चाहता था जिसे दबंग परिवार द्वारा उनके सपनों के साथ – साथ केशरवानी समाज को निरीय व कमजोर मानकर छात्रा को मौत के घाट उतारा गया है।  इस अन्याय को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा हम पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध हैं।


Bundelikhabar

Related posts

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शास. अनु.जाति बालक छात्रावास का किया दौरा

Bundeli Khabar

आदर्श आचरण संहिता का पालन नहीं करने पर होगी कार्यवाही

Bundeli Khabar

जिले की दूकाने शत-प्रतिशत खोलने का निर्णय

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!