28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210904 WA0041
महाराष्ट्र

मध्य रेल पर दिनांक 5.9.2021रविवार को मेगा ब्लॉक

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : मध्य रेल दिनांक 5.9.2021 को अनुरक्षण कार्य करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा।
ठाणे-कल्याण अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 10.40 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक।
सुबह 9.37 बजे से दोपहर 2.48 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाएं ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेंगी. ये सेवाएं अपने निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।
सुबह 10.26 बजे से दोपहर 3.19 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट/सेमी-फास्ट सेवाओं को कल्याण और ठाणे स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो सभी स्टेशन पर रूकेंगी और पुन: मुलुंड में अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा जो उनके संबंधित हॉल्ट के अनुसार रूकेंगी अपने निर्धारित समय से 10 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – चूनाभट्टी / बांद्रा डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चूनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक
सुबह 11.34 बजे से शाम 4.47 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और
सुबह 09.56 बजे से शाम 4.43 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी.
सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और
सुबह 10.45 बजे से शाम 4.58 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी.
हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी।
हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा करने की अनुमति है।
ये मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।


Bundelikhabar

Related posts

टिकट निरीक्षक की कोशिश से दो नाबालिग सुरक्षित अभिभावक को सौंपे

Bundeli Khabar

जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज

Bundeli Khabar

यशराज स्टूडियो में रिकॉर्ड हुआ ‘प्रेमांजली’ का गाना, उदित नारायण ने दी आवाज़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!