29.9 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210903 WA0014
महाराष्ट्र

टिकट निरीक्षक की कोशिश से दो नाबालिग सुरक्षित अभिभावक को सौंपे

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
पुणे : पुणे रेल मंडल के वरिष्ठ टिकट निरीक्षक सुरेश मिश्रा एवं सुशील झा के सजग प्रयासों से घर से भागे दो नाबालिग बालक सुरक्षित रूप से उनके अभिभावकों को सौंपे गए। पुणे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान नियमित चेकिंग कर रहे टिकट निरीक्षकों ने संदेह होने पर नाबालिग बच्चों से पूछताछ की। उसके बाद पाया कि दोनों अपने घर से भागकर आए हैं I

मामले की गंभीरता को देखते हुए टिकट निरीक्षक मिश्रा एवं झा ने तुरंत उनके अभिभावकों से संपर्क किया तथा बच्चों को आगे की कार्रवाई हेतु एनजीओ “साथी” को सौंप दिया। टिकट निरीक्षकों के इस मानवीय एवं प्रशंसनीय कार्य पर मंडल को उन पर गर्व है जिससे दोनों बच्चे दोबारा अपने परिवार से मिलाए गए|


Bundelikhabar

Related posts

दुनिया देखने के सपने को पूरा करने के लिए भारतीय दिन-प्रतिदिन के खर्चों में कटौती: कायक

Bundeli Khabar

विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणामों सुधार लाएगा फिजिक्सवाला

Bundeli Khabar

पुलिस आयुक्त द्वारा आयोजित किया गया दरबार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!