29.9 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211020 WA0008
महाराष्ट्र

पुलिस आयुक्त द्वारा आयोजित किया गया दरबार

Bundelikhabar

पुलिस आयुक्त द्वारा आयोजित किए गए दरबार में विविध पदों पर कार्यरत अंमलदार रिक्वेस्ट ट्रांसफर को लेकर अपनी परेशानी रखी।

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
पुणे : दशहरे के दिन पुलिस आयुक्त द्वारा आयोजित किए गए दरबार में विविध पदों पर कार्यरत अंमलदार रिक्वेस्ट ट्रांसफर को लेकर अपनी परेशानी रखी। उसे नोटिस करते हुए पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने जिन पुलिस अंमलदार के तबादले का अनुरोध एकदम जरूरी है, उनके लिए सर्वसाधारण तबादले को अप्रैल तक रोकने की कोई जरूरत नहीं है। इन अंमलदारों के तबादले का निर्णय लिया है। ऐसा आदेश उन्होंने दिया है और 23 अक्टूबर तक अंमलदारों को पुलिस मुख्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। पुलिस की परेशानी को समझने के लिए आयुक्त द्वारा दरबार का आयोजन किया जाता है। 14 अक्टूबर को पुलिस मुख्यालय में दरबार का आयोजन किया गया था। उस समय अंमलदारों ने अपने रिक्वेस्ट ट्रांसफर को लेकर परेशानी बताई। पुलिस द्वारा दिए गए अनुरोध आवेदन प्रशासकीय सुविधा के लिए फाइल की गई। जिन पुलिस अंमलदारों को तबादली की बहुत जल्दी है या आगामी सर्वसाधारण तबादले यानी कि 22 अप्रैल तक इंतजार करने में परेशानी है, ऐसे महत्वपूर्ण कारण वाले पुलिस अंमलदार के तबादले के आवेदन को नए रूप से मंगाए जाने का निर्णय लिया है। ऐसी परिस्थिति में अत्यंत महत्वपूर्ण कारण वाले पुलिस अंमलदार पुलिस मुख्यालय में मानव संसाधन विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत माने के पास आवेदन करें। 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक ये आवेदन कर सकते हैं। पुलिस अंमलदार पुलिस स्टेशन से पुलिस मुख्यालय व वापस पुलिस स्टेशन तक जाने के लिए 4 से 6 घंटे की सहुलियत प्रभारी अधिकारी दें। रिक्वेस्ट का स्थान 2021 के सर्वसाधारण तबादले के नियमों के अनुरूप होना चाहिए। रिक्वेस्ट तबादले को लेकर सैंपल आवेदन भी जारी किया गया है। इच्छुक पुलिस अंमलदार को आवेदन से जुड़े कागजात/मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना है। इस आवेदन पर विचार करने के लिए पुलिस आयुक्त आरती बनसोडे, सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत माने व रुक्मिणी गलांडे की समिति नियुक्त की गई है। समिति के सिफारिश के बाद प्राप्त आवेदन को लेकर आस्थापना मंडल उचित फैसला लेगा, ऐसा आदेश में कहा गया है।


Bundelikhabar

Related posts

शेमारू हिंदू भजन स्पीकर’ से त्यौहारों के उल्लास को बनाएं विशेष

Bundeli Khabar

कौशिक जाधव यांना बेस्ट आर्टिस्ट पालघर हा पुरस्कार

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र अपघात मुक्त करण्यासाठी सर्वांनी वाहतुकीचे नियम पाळावे – डॉ.मनीलाल शिंपी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!