21.3 C
Madhya Pradesh
October 19, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220415 WA0003
महाराष्ट्र

विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणामों सुधार लाएगा फिजिक्सवाला

Bundelikhabar

संतोष साहू,

25 करोड़ से ज्यादा विद्या‍र्थियों के शैक्षणिक परिणाम सुधारने का मिशन शुरू

मुंबई। भारत के सबसे किफायती और सुलभ एड-टेक प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने साल 2025 तक भारत के 25 करोड़ से ज्यादा विद्या‍र्थियों के शैक्षणिक परिणाम सुधारने का मिशन शुरू किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्लेटफॉर्म ने कई पहलों की योजना बनाई है। इस तरह पीडब्ल्यू ने अपनी इस प्रतिबद्धता पर जोर दिया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से हर विद्यार्थी को श्रेणी में सर्वोत्तम पढ़ाई करने में समर्थ बनाया जाए।

पीडब्ल्यू ने अब तक 1 करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों को सेवा दी है और वह देश की नौ भाषाओं में शैक्षणिक विषय-वस्तु लॉन्च करेगा, जैसे बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगू, गुजराती, उडि़या, मलयालम और कन्नड़, ताकि देश के हर कोने में विद्यार्थियों तक पहुँचा जा सके और पहुँच की कमी को दूर किया जा सके। विद्यार्थियों के लिये के12, सॉफ्ट और डिजिटल स्किल कोर्सेस का कंटेन्ट लेकर यह प्लेटफॉर्म कई जगहों पर पीडब्ल्यू पाठशालाओं की स्थापना करेगा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये तैयारी करवाएगा।

पीडब्ल्यू के संस्थापक अलख पांडे ने कहा कि पीडब्ल्यू की संस्थापना भारत के विद्यार्थियों को पढ़ाई का किफायती एवं व्यापक अत्याधुनिक अनुभव प्रदान करने के लिये हुई थी। इस पक्के यकीन के साथ कि अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा लेने में पैसा बाधा नहीं बनना चाहिये, अब हम साल 2025 तक 25 करोड़ से ज्यादा विद्यार्थियों का सकारात्मक रूप से प्रभावित करने के मिशन पर हैं। पीडब्ल्यू पाठशालाओं की स्थापना करेगा और ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं में विषय-वस्तु की पेशकश करेगा, ताकि विद्यार्थियों के लिये पढ़ाई सुलभ हो सके। हमारे प्लेटफॉर्म के यूजर बेस में लगातार बढ़त हुई है और हम इस वृद्धि को आगे बढ़ाना चाहते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

शहर के हरित प्रेमियों ने पेड़ों को बांधीराखी

Bundeli Khabar

सामाजिक जाणिवेतून ‘वाढदिवस’ साजरा

Bundeli Khabar

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले यांच्या हस्ते मॅसिमो पिझेरिया आउटलेटचे उद्घघाटन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!