30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210901 WA0005
मनोरंजन

शीघ्र प्रदर्शित होगी भोजपुरी फिल्म ‘छैला सन्दू – ए ट्रायबल लव स्टोरी’

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : जय श्री कृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले झारखंड के चर्चित व्यवसायी व समाजसेवी राजेन्द्र बगड़िया के द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘छैला सन्दू- ए ट्रायबल लव स्टोरी’ का ऑडियो वीडियो डिजिटल व सेटेलाइट राइट्स भोजपुरी फिल्म जगत की बहुचर्चित व लोकप्रिय कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स(भोजपुरी) के द्वारा लिया गया है। अब बहुत जल्द ही यह फिल्म सिने दर्शकों तक पहुंचने वाली है। इस भोजपुरी फिल्म के सह निर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल व मुकेश सावन हैं। भोजपुरी फिल्मों  के चर्चित निर्देशक संजय आर. निषाद द्वारा निर्देशित झारखंड की लोक कला संस्कृति को उजागर करती इस फिल्म के पटकथा लेखक मनोज कुमार शर्मा, संगीतकार उमेश मिश्रा, गीतकार मुकेश सावन, छायाकार इमरान अंसारी, नृत्य निर्देशक मयंक श्रीवास्तव व संतोष सर्वदर्शी, एक्शन डायरेक्टर सुयोग रिजाल और कला निर्देशक सतीश गिरि हैं। झारखंड की धरती पर आदिकाल में घटी एक सत्य घटना पर आधारित इस भोजपुरी फिल्म के नायक हैं ।

राहुल सिंह व नायिका तनुश्री हैं। अन्य मुख्य कलाकार उदय श्रीवास्तव, आनंद देव मिश्रा, गोपाल राय, माया यादव, आशा चैहान, राहुल सिंह राज, उज्जवल कुमार राॅकी, अरविन्द सावन, पंकज सिंह बिट्टू और आकांक्षा दुबे आदि हैं। इस भोजपुरी फिल्म इस भोजपुरी फिल्म का नायक (राहुल सिंह) एक  गरीब  परिवार  का  लड़का  है और बांसुरी वादक  है। नायिका (तनुश्री) नायक की बांसुरी से प्रभावित होकर उससे प्रेम करने लगती है। लेकिन दोनों का प्रेम उस इलाके में काफी चर्चित हो जाता है और एक समय ऐसा आता है कि समाज उन्हें स्वीकार करने से इंकार कर देता है लिहाजा दोनों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करते हुए किस तरह दोनों अपने प्यार की मंजिल पाते हैं यही इस फिल्म का मुख्य कथानक है। बकौल फिल्म निर्माता राजेन्द्र बगड़िया भोजपुरी फिल्म ‘छैला सन्दू- ए ट्रायबल लव स्टोरी’ पूरी तरह से साफ सुथरी सामाजिक, पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म के सभी गीत बहुत मधुर व कर्णप्रिय संगीत से सजे हैं। आम लीक से हट कर बनाई गई इस फिल्म की शूटिंग झारखण्ड के बेहद खूबसूरत लोकेशनों पर की गयी है और इस फिल्म में झारखंड के कलाकारों को भी मौका दिया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

अमीषा पटेल, चंकी पांडेय, डॉ साहिल कादरी, रिमी सेन और अदिती गोवित्रिकर ने लॉन्च किया बिटिका ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी

Bundeli Khabar

स्वॅगर २०२१ फॅशन शो रंगला

Bundeli Khabar

कॉमेडी, इमोशन और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज ‘बेड स्टोरीज’ 7 जुलाई को होगी रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!