29.3 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220703 WA0011
मनोरंजन

कॉमेडी, इमोशन और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज ‘बेड स्टोरीज’ 7 जुलाई को होगी रिलीज

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। फिल्मबफ्स एलएलपी एंड राइड्स इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित वेब सीरीज ‘बेड स्टोरीज’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई को रिलीज होगी। यह वेब सीरीज हास्य, इमोशन और रोमांस से भरपूर है। ट्रेलर देखने से पूरी वेब सीरीज का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस वेब सीरीज में संजय मिश्रा बेड की भूमिका में हैं और पूरी कहानी बेड पर ही आधारित है। इमोशनल टच के साथ सीरीज में दर्शकों को भरपूर रोमांस का आनंद मिलेगा साथ ही एक विचार भी दर्शकों के मन में उभरेगा जब दर्शक पूरी सीरीज देखेंगे। देखा जाए तो एक बेड के इमोशन को लेकर पूरी सीरीज का निर्माण किया गया है जिसमें कई किरदार दिखेंगे जो समाज से प्रेरित हैं। अर्थात निजी जीवन में जैसा अनुभव होता है। ठीक वैसे ही किरदार और कहानी का समावेश है बेड स्टोरीज। अगर एक वाक्य में कहा जाये तो यह वेब सीरीज एक अतरंगी बेड संग सात कहानियों पर आधारित है। वेब सीरीज में प्रमुख रूप से संजय मिश्रा नजर आयेंगे। वहीं अन्य कलाकार परितोष त्रिपाठी, प्रियांशु सिंह राजपूत, सहर्ष कुमार शुक्ला, राजेंद्र गुप्ता, तानिया राजावत, इंदिरा तिवारी, अपराजिता डे, विकास शुक्ला, चेतन शर्मा, समृद्धि चंडोला, गजल सूद, प्रगीत पंडित, त्रिपुरारी यादव, हरवीर सिंह, अल्ताफ हुसैन, जिया जे सोलंकी, नेहिका सिंह राजपूत, नताशा रस्तोगी ने अभिनय किया है।

सीरीज दर्शकों का पूर्ण रूप से मनोरंजन करेगी। इस वेब सीरीज के लेखक व निर्देशक अर्पिता पटनायक, निर्माता सूरज खन्ना, पुनीत शुक्ला, संवाद सूफी खान, संगीतकार सेमल भट्ट, निखिल कोटिभास्कर, सह निर्माता कुंवर अभिषेक सिंह, एसोसिएट प्रोड्यूसर पुष्पा खन्ना, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रोहित रंजन हैं।


Bundelikhabar

Related posts

फिल्म VT 13 से हिंदी डेब्यू करेंगे अभिनेता वरुण तेज

Bundeli Khabar

विनोद तिवारी निर्देशित ‘द कन्वर्जन’ 8 अक्टूबर 2021 को संपूर्ण भारत में होगी रिलीज़

Bundeli Khabar

हाल ही में मां बनी अमृता राव ने 19 महीने बाद उठाया रेस्टोरेंट में खाने का लुत्फ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!