24.9 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210830 WA00464
महाराष्ट्र

तहसीलदार व चपरासी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : जमीन की आर्डर की कॉपी देने की एवज में कल्याण के तहसीलदार दीपक आकडे और चपरासी बाबु उर्फ मनोहर हरड़ को ठाणे एंटीकरप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने 1 लाख 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। घटना कल्याण तहसीलदार कार्यालय की है। बताया जाता है कि भवन निर्माण करने वाली एक कंपनी ने वरप गांव में जमीन लिया था।

IMG 20210830 WA00462

26 अगस्त को नो आब्जेक्शन की सुनवाई हुई उसके बाद तहसीलदार ने जमीन का सर्वे किया। आर्डर की कॉपी देने के लिए तहसीलदार दीपक आकडे ने 1 लाख रुपए की डिमांड करते हुए चपरासी बाबु उर्फ मनोहर हरड़ के पास पैसा देने के लिए कहा। चपरासी बाबु उर्फ मनोहर हरड़ ने समें खुद के लिए 20 हजार और जोड़कर कहा आफिस स्टाफ को देना पड़ेगा। ठाणे एसीबी के अधिकारी संतोष शेवाले ने सोमवार को अपने सहयोगियों के साथ कल्याण तहसीलदार कार्यालय में जाल बिछाया और 1 लाख 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए कल्याण के तहसीलदार दीपक आकडे और उनके मातहत काम करने वाला चपरासी बाबु उर्फ मनोहर हरड़ को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तहसीलदार और चपरासी दोनों एसीबी के ताबे में हैं और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

कैंसर को लेकर जागरूकता के लिए कैंथन मैराथन

Bundeli Khabar

महबूब स्टूडियो के बाहर स्थित होगी दादासाहेब फाल्के की विशाल प्रतिमा

Bundeli Khabar

एलीसियम ऑटोमोटिव ने की ईवी दोपहिया ब्रांड ईवीयम लॉन्च की घोषणा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!