31.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1630127989912
मध्यप्रदेश

पाटन: प्रशासन के प्रयासों से 100% नागरिक हुए वेक्सीनेटेड

Bundelikhabar

नगर परिषद पाटन को किया गया 100 प्रतिशत वैक्सीनेटेड घोषित

पाटन / संवाददाता

नगर परिषद पाटन को कोरोना महामारी से रोकथाम के लिए चलाये जा रहे व्यापक टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत समस्त 15 वार्डों को 100 प्रतिशत वैक्सीनेटेड घोषित किया गया है। आज वार्ड क्रमांक 09 स्थित गुलाब पटेल सामुदायिक भवन में विधायक अजय विश्नोई की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद पाटन को 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के साथ ही कालीमाई मंदिर वार्ड क्रमांक 13 में टीन शेड का लोकार्पण कार्य विधायक विश्नोई के द्वारा संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में शाहिद खान, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, प्रमोद चतुर्वेदी तहसीलदार, अश्विनी पाठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, डॉ. आदर्श विश्नोई मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, नीलम सिंह चौहान मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सुरभि जैन नायब तहसीलदार स्वप्निल जैन सहित ब्लॉक स्तरीय समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इस उपलक्ष्य में कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु टीकाकरण महाभियान में सराहनीय कार्य करने वाले समस्त विभागों नगर परिषद स्वास्थ्य विभाग, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाजसेवी संस्थायें आदि को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, आचार्य जगेन्द्र सिंह, देवेन्द्र यादव, हरिसिंह, भरत मिश्रा, गजेन्द्र सिंह, बालचंद जैन, राघवेन्द्र यादव, मिलन सिंघई, दीपू यादव आदि उपस्थित रहे।

FB IMG 1630128007295

Bundelikhabar

Related posts

अवैध खनन करते ट्रैक्टर की की टक्कर से दो युवकों की मौत

Bundeli Khabar

नगर निगम द्वारा राजीव आवास के ठेकेदार को करोड़ रुपए का अधिक भुगतान का मामला

Bundeli Khabar

शराब दुकानों को लेकर जनता का आक्रोश: आबकारी के नियम ताक पर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!