28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210923 WA0009
उत्तरप्रदेश

किताब पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे

Bundelikhabar

सूर्यप्रकाश तिवारी/उत्तरप्रदेश
पट्टी : प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराई जा रही है इसी क्रम में बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार सिंह के आदेशानुसार प्राथमिक विद्यालय बारडीह विकास क्षेत्र पट्टी में प्रधान प्रतिनिधि स्वतंत्र कुमार सिंह ” राना ” की उपस्थिति में बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया पुस्तक पाकर विद्यालय बच्चे खुश नजर आए प्रधान प्रतिनिधि ने पुस्तक वितरण करने के बाद कहा कि सरकार बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान कर रही है।

अभिभावक भी विद्यालयों में बच्चों को भेजें और सरकार द्वारा प्रदान कराई जा रही निशुल्क व्यवस्था का लाभ लें जिससे विद्यालय का नाम रोशन हो हम लोग विद्यालय के सहयोग में अपना सहयोग प्रदान करें । साथ ही प्रधानाध्यापक लालजी यादव ने कहा वह विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे /शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को कोविड-19 जैसी महामारी के बाद खुले विद्यालय में बच्चों को भेजने में साफ सफाई का ध्यान रखें विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालजी यादव , पवन गुप्ता सहायक अध्यापक एवं अभिभावक ग्रामीण उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

विधायक सहित 27 पर मुकदमा दर्ज

Bundeli Khabar

300 ग्राम सोना चोरी के शक में बहनोई ने साले को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम

Bundeli Khabar

विधान सभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!