29 C
Madhya Pradesh
May 4, 2026
Bundeli Khabar
Home » रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दलित परिवारों के बीच पहुंचकर जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बहनों से राखियां बंधवाई
उत्तरप्रदेश

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दलित परिवारों के बीच पहुंचकर जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बहनों से राखियां बंधवाई

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
पट्टी : जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजा भैया एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय विनोद सरोज के निर्देशानुसार आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्लॉक पट्टी के ग्राम बीबीपुर बारडीह, के बारडीह में रामचेत सरोज, राम लखन सरोज एवं मिथुन सरोज के घर पहुंचकर जनसत्ता लोकतांत्रिक (युवा) के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने सम्मानीय बहनों से राखी बंधवाई एवं उनको जीवन भर रक्षा करने का वचन दिया एवं सभी को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। और कहा कि हम आप सभी के सुख दुख में हमेशा खड़े रहेंगे। हमारी पार्टी हमेशा सभी वर्गों को एक साथ लेकर एवं मुख्यधारा से दूर लोगों को आगे बढ़ाने एवं उनका जीवन स्तर ऊपर करने के लिए प्रयासरत है।

इस दौरान ब्लॉक पट्टी के महासचिव रोहित,ब्लॉक आसपुर देवसरा के सचिव सुनील शर्मा, आशीष तिवारी, कुलदीप सरोज एवं राम सजीवन तिवारी आदि मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

सरकारी अस्पताल में बेड न होतो निजी अस्पताल में होगा ईलाज मरीज पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी

Bundeli Khabar

आवारा मवेशियों से किसान परेशान, राहगीरों के लिए बन रहे मुसीबत

Bundeli Khabar

निर्माणाधीन मकान को दबंगों ने किया ध्वस्त पीड़ित ने दी तहरीर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!