26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
images 1 1
मध्यप्रदेश

बिजावर: सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से ही होती हैं नालियां साफ

Bundelikhabar

बिजावर / सुरेश रजक
नगर परिषद बिजावर छतरपुर जिले की एक मात्र ऐसी नगर परिषद है जिसको लगातार सुर्खियों में बने रहने का शौक है नगर परिषद बिजावर ही जिले की एक मात्र ऐसी नगर परिषद है जहाँ दो-दो सफाई दरोगा है, नगर परिषद बिजावर ही वह नगर परिषद है जहाँ शायद मध्य प्रदेश के सबसे बारिष्ठ एवं सबसे योग्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैठते हैं जो कई बार सम्मानित हो चुके हैं तथा कुछ ही महीनों में सेवा निवृत्त होने वाले हैं तो इससे एक बात तो जाहिर होती है कि सबसे तजुर्वेकार अधिकारी भी हैं। किन्तु यहाँ नागरिक सेवाओं पर शायद ग्रहण लगा हुआ है।

IMG 20210901 WA0019

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद बिजावर द्वारा सफाई कार्य करवाने के लिए सीएम हेल्पलाइन की शरण मे जाना पड़ता है उसके बाद ही यहाँ सफाई कराने की परंपरा है, ताजा मामला सामने आया है बिजावर के वार्ड क्रमांक 04 अलीगंज से, जहाँ सेफ्टिक टैंक के ओवर फ्लो नालियों में लगाये गए हैं जिनसे अक्सर मल ओवर होकर सड़कों पर बहता देखा जा सकता है, साथ ही उसकी बदबू से आसपास के लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो जाता है, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा नगरीय प्रशासन को दी जाती है किंतु दो-दो सफाई दरोगा होने के बाद भी सफाई नही कराई जाती है जब स्थानीय लोग सीएम हेल्पलाइन पर इसकी सूचना देते हैं तो तत्काल मात्र दो घंटे में सफाई करवा दी जाती है और 181 कि शिकायत बापिस करा कर निराकरण दर्ज करा दिया जाता है उसके बाद फिर वही कहानी मतलब फिर आवेदन दो, फिर कोई सुनवाई नही कोई कार्यवाही नही, स्थानिय लोगों द्वारा फिर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत बस लगातार यही कहानी नगर परिषद बिजावर की चलती रहती है एवं बिना सीएम हेल्प लाइन के सहयोग के कोई कार्य यहां पूरा नही होता है।


इससे एक बात तो साबित होती है की नगर परिषद बिजावर के कर्मचारियों की ये उदासीनता उनकी निष्क्रियता को भलीभांति प्रदर्शित करती है जिसमे शायद मुख्य नगर पालिका अधिकारी की भी मूक सहमति होती है या फिर यहां के कर्मचारियों को अधिकारी का बिल्कुल भी डर शेष नही रहा।

IMG 20210901 WA0010

Bundelikhabar

Related posts

पाटन:प्रेमी जोड़े से छेड़छाड़ करना पड़ा मँहगा

Bundeli Khabar

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजावर में एस, एम, डी, सी की कार्यशाला हुई आयोजित

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती व इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस को पूरी श्रद्धा व गरिमा के साथ मनाया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!