25.9 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
images 1
मध्यप्रदेश

छतरपुर: शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक निलंबित

Bundelikhabar

राशन दुकान चन्द्रपुरा संचालक निलंबित, दोषी कर्मचारी को भी दायित्वों से हटाया गया

छतरपुर/सुरेश रजक

कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर छतरपुर जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों की अनियमितता के खिलाफ जारी अभियान में राशन दुकान चन्द्रपुरा के संचालक को निलंबित किया गया है और दोषी कर्मचारी विक्रेता श्री उमाशंकर खरे को पीडीएस के कार्याें के दायित्वों से भी पृथक कर दिया गया।

एसडीएम नौगांव विनय द्विवेदी ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नौगांव से चन्द्रपुरा राशन दुकान के संचालक की अनियमितता के संबंध में कराई गई जांच में गंभीर किस्म की अनियमितताएं पाई गयी। उक्त प्रकरण में जांच प्रतिवेदन के आधार पर एसडीएम नौगांव द्वारा न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर सुनवाई उपरांत दुकान संचालन में अनियमितताएं प्रमाणित पाए जाने पर उचित मूल्य दुकान चंद्रपुरा के संचालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और दोषी कर्मचारी विक्रेता उमाशंकर खरे को पीडीएस के कार्याे के दायित्वों से भी पृथक कर दिया गया।


Bundelikhabar

Related posts

कोरोना वॉलेन्टियर अभियान: टीकाकरण के साथ प्राणवायु संरक्षण अभियान चला रहे हैं कोरोना वॉलन्टियर्स

Bundeli Khabar

भाजपा मंडल प्रकोष्ठ ने पत्रकारों को कोरोना योद्धा के तौर पर किया सम्मानित

Bundeli Khabar

आम नागरिक की शिकायत और समस्या का तुरंत निकरण हो- कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!