25.9 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210823 WA00403
महाराष्ट्र

साध्वी सरस्वती की वाणी में जो तेज है उसे सुनते ही बनता है – सुरेंद्र पाल

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : नवंबर माह में आयोजित होने जा रहे विश्व आपदा निवारण विश्व कल्याण महानुष्ठान की कार्यक्रम के रुपरेखा के संदर्भ में 21 अगस्त को रहेजा क्लासिक क्लब लोखंडवाला अँधेरी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से आमंत्रित सुविख्यात सिने अभिनेता सुरेंद्र पाल ने विश्व कल्याण महानुष्ठान की आयोजिका साध्वी सरस्वती के बारे में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना आपदा में साध्वी द्वारा आयोजित होने जा रहे इस महानुष्ठान से जनकल्याण तो होगा ही समाज विपदाओं से छुटकारा भी पायेगा मुझे बड़ी ख़ुशी है कि मैं इस आयोजन का एक हिस्सा बन पाया। साध्वी सरस्वती धर्म और अध्यात्म की दुनिया की अमिताभ बच्चन हैं, उनकी वाणी में जो तेज है उसे सुनते ही बनता है।


इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए साध्वी सरस्वती ने नवंबर में आयोजित होने जा रहे इस महायज्ञ के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सभी सवालो का जवाब देते हुए श्रीयंत्र से सम्बंधित सभी विषयो को रखते हुए श्री यंत्र की महिमा की व्याख्या की और उसकी महिमा के बारे में बताया।


ज्ञात हो कि कोरोना महामारी से उत्पन्न विपदाओं से मानव समाज को उबारने के लिए विश्व में पहली बार विश्व कल्याण तथा समाज कल्याण व विश्व आपदा निवारण हेतु साध्वी सरस्वती के पावन सानिध्य में एक महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है।


यह महायज्ञ विश्वकल्याण हेतु 5100 हजार श्री यंत्रों के महाअनुष्ठान प्राण प्रतिष्ठित 1100000 लाख मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित श्री यंत्र होंगे जो 21 ब्राम्हणो द्वारा सिद्ध होंगे जिन्हे समाज के लोगों को दिया जायेगा।
जैसा कि हम सब जानते हैं, विश्व गुरु भारत की पावन भूमि को यहाँ के ऋषि मुनियों ने सनातन संस्कृति से सींचा है। प्राचीन वैज्ञानिक ऋषि-मुनियों द्वारा किए आविष्कार व उनके द्वारा उजागर रहस्यों से हम मनुष्य अनजान होते है। ऋषि-मुनियों ने तो वेदों की मंत्र-शक्ति को कठोर योग व तपोबल से साधकर ऐसे अद्भुत कारनामों को अंजाम दिया कि बड़े-बड़े राजवंश व महाबली राजाओं को भी झुकना पड़ा।


वर्तमान में इन्ही वेदों की मंत्र-शक्ति के उपयोग का समय है। सर्वविदित है कि विश्व प्राकृतिक भीषण त्रासदी झेल रहा है वहीं कोरोना जैसी महामारी ने विश्व को हलकान करके रखा हुआ है। इसी के मद्देनज़र विश्व में पहली बार विश्वकल्याण तथा विश्व आपदा निवारण हेतु इस महायज्ञ का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है जो भी इस विश्व कल्याण के कार्य के लिए जुड़ना चाहे तो वह जुड़ कर अपनी सेवाएं दे सकता है। टोलफ्री नंबर ९२६६५५०४०४ है।


इस प्रेस वार्ता में भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा के कोषाध्यक्ष चिराग गुप्ता, गऊ भारत भारती के संपादक व साहित्यकार संजय अमान भी मौजूद रहे।

IMG 20210823 WA00402

Bundelikhabar

Related posts

सुनील म्हसकर ठरले मानवसेवा विकास फाऊंडेशनच्या राज्यस्तरीय आदर्श शिक्षक पुरस्काराचे मानकरी

Bundeli Khabar

जल्द ही समाप्त हो रही है पीडी मीटर – ब्याज छूट और किस्त योजना

Bundeli Khabar

नागरिकांच्या भूमिकेत जाऊन काम करणे आवश्यक आणि त्यासाठी मनाची संवेदनशिलता व कमिटमेंन्ट हवी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!