21.7 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210823 WA0037
देश

गंगा नदी खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर नीचे

Bundelikhabar

शौकत अली/बिहार
पटना : गंगा के जलस्तर में लगातार कमी आने लगी है. लिहाजा पटना पर मंडरा रहा बाढ़ (बिहार फ्लूड) का खतरा भी अब टल गया है. जिस एनआईटी घाट पर सीने भर पानी पहुंच चुका था और गंगा नदी घाट के नज़दीक आगे आ चुकी थी,वाटर लेवल खतरे के निशान से नीचे जा चुका है. इसके चलते लोगों ने भी राहत की सांस ली है,खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर कि कमी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा नदी में हर दो घंटे के अंदर 1 सेंटीमीटर की कमी आ रही है. पटना के एनआईटी घाट पर गंगा का जलस्तर 48.47 मीटर हो चुका है, जो खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर कम है. ऐसे में घाट पर स्थिति भी सामान्य होने लगी है,गंगा की लहरों में की उफान से लोगों में डर समा गया था लेकिन जैसे-जैसे जलस्तर में कमी आ रही है, वैसे-वैसे गंगा नदी के किनारे उसकी प्राकृतिक छटा को निहारने के लिए लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।


Bundelikhabar

Related posts

दलजीत कौर ने डॉ बू अब्दुल्ला को वर्ल्ड एक्सीलेंसी बिजनेस अवार्ड से किया सम्मानित

Bundeli Khabar

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

पाकिस्तान का अद्भुत शिव मंदिर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!