16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
images 1 10
मध्यप्रदेश

बाबा महाकाल की नगरी में क्षिप्रा का तांडव

Bundelikhabar

उज्जैन / ब्यूरो

इंदौर और देवास के आसपास के इलाकों में दो दिन से लगातार रुक-रुक कर बारिश (Rain) को रही है, जिसके चलते क्षिप्रा नदी (Shipra River) एक बार फिर उफान पर आ गई है. वहीं, जिला प्रशासन भी हालातों से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है. यहां आम जन की सुरक्षा के लिए होमगार्ड जवान और तैराक दल की जगह-जगह तैनाती की गई है. इसके अलावा अनाउंसमेंट कर लगातार लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

यहां रेस्क्यू के लिए 3 बोट तैयार है. नदी के किनारे जगह-जगह तैराक दल और होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं. वहीं अनाउंसमेंट के जरिए आम जन को नदी के किनारे न आने के लिए कहा जा रहा है. दूसरी ओर मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में शनिवार और रविवार को भारी बारिश का अनुमान है. प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कई वेदर सिस्टम (Weather systems) बन रहे हैं. जिसके चलते राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने उज्जैन समेत विदिशा, रायसेन, भिंड, राजगढ़, बैतूल, खंडवा, बड़वानी, देवास, खरगोन, गुना जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

images 2 6

Bundelikhabar

Related posts

ठंड के कारण फसलों में लगा पाला

Bundeli Khabar

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुँचे रहस मेला गढ़ाकोटा

Bundeli Khabar

किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!