25.9 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0103 123837
मध्यप्रदेश

बिजावर:वेक्सिनेशन को ले कर किशोर-किशोरियों में खासा उत्साह

Bundelikhabar

बिजावर/शमीम खान
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजावर में 15 से 18 साल की बच्चियों को वैक्सीन दी जा रही है और रजिस्ट्रेशन भी किए जा रहे हैं जिसमें बच्चों में भारी उत्साह नजर आया है, आज 300 बच्चियों को वैक्सीनेशन की जाएगा अगर और वैक्सीन मिलती तो वेक्सिनेशन की संख्या बढ़ सकती है वैक्सीनेशन के बाद बच्चियों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की गई है बीएन तिवारी प्राचार्य द्वारा बताया गया कि बच्चों में वेक्सिनेशन के प्रति जागरूकता एवं उत्साह सराहनीय है सुबह से ही वेक्सिनेशन के लिए किशोरियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी थी, शासन के सहयोग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 300 प्राप्त हुए थे जो पूर्ण हो चुके हैं।

ज्ञात है कि कोरोना का अब एक अलग रूप यानी नया वेरिएंट ओमिक्रोन सामने आया है जो कि बहुत तेजी से फैल रहा है जिसके लिए सतर्कता अति आवश्यक है इसी के चलते वैक्सीन द्वारा बचाव सबसे बेहतर उपाय है।


Bundelikhabar

Related posts

खेत में प्रकट हुई मां गंगा के पवित्र जल के सेवन से हो रहा कष्टों का अंत

Bundeli Khabar

एटीएम से निकाले फर्जी तरीक़े से लाखों रुपए

Bundeli Khabar

बरेला बनी प्रदेश की पहली नगर पंचायत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!