26.6 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210822 WA00112
महाराष्ट्र

मिथिला जनसेवा समिति के प्रयास से शिव मंदिर का निर्माण कार्य शुरू

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : कांदीवली पश्चिम एकता नगर में कलेक्टर मैदान के पास मिथला जनसेवा समिति द्वारा स्थापित पुरातत्व शिव मंदिर को पिछले कुछ साल पहले मुंबई महानगर पालिका द्वारा बगल में विस्थापित कर शौचालय का निर्माण किया गया था। हाल ही में स्थानीय भाजपा नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा नारियल फोड़कर भूमि पूजन की पहली ईट स्थापित की गयी, जिसके पहले गणपति बप्पा का पूजन सम्पन्न हुआ। इससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

यादव ने आश्वासन दिया कि जल्द मंदिर का काम पूरा कर लिया जायेगा। ये बहुत ही पुराना शिव मंदिर है और सावन के महीने में यह पूण्य कार्य है। इस भूमि पूजन के कार्यक्रम में नगरसेवक कमलेश यादव के साथ शिवभक्त, शिवलिंग स्थापक एवं मुंबई बिहार प्रकोष्ट के महामंत्री शुभ नारायण साह, श्रीमति गंगा देवी साह, सहयोगी शिव प्रेमी मानव अधिकार संगठन के केन्द्रीय कमिटी के अध्यक्ष राजेश सिंह मिथला, जनसेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष रामानंद चौधरी ने भी नारियल फोड़कर एक ईट गणपति बप्पा का नाम लेकर स्थापित की। कार्यक्रम में उपस्थित शंकर चौधरी, मुनीब पांडेय, बिसराम सिंह, गोपाल झा के साथ काफ़ी संख्या में स्थानीय शिवभक्त उपस्थित थे।

IMG 20210822 WA00113

Bundelikhabar

Related posts

पुनर्विकासाचा मार्ग मोकळा; राष्ट्रपतींकडून विधेयकाला मंजुरी

Bundeli Khabar

पर्यावरण संरक्षण के लिए राजस्थानी साइकिल बाबा निकले भारत मिशन पर, नमित झवेरी करेंगे समर्थन

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ कोकण विभाग द्वारा सफाई कर्मचारी व पत्रकारांना रेशन कीट वाटप कार्यक्रमाचे आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!