28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210821 WA0001
महाराष्ट्र

मुझे बदनाम करने का षड्यंत्र रचा गया है : आमदार गणपत गायकवाड़

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : कल्याण-डोंबिवली में एक वीडियो को लेकर जबरदस्त चर्चा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गणपत गायकवाड़ ने ईवीएम को हैक किया और विधानसभा चुनाव जीत कर आए । ऐसा एक युवक ने संबंधित वीडियो में दावा किया है। साथ ही उस वीडियो में दिखाया गया है कि सामने वाला शख्स का स्टिंग ऑपरेशन चल रहा है. वीडियो में आसपास कोई व्यक्ति नहीं है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जोरदार वायरल हो रहा है।


इस बीच, गणपत गायकवाड़ ने दावा किया है कि यह व्यक्ति जेल में है, मुझे ब्लैक मेलिंग किया जा रहा था, वीडियो में झूठी जानकारी दी गई है मुझे बदनाम करने का षड्यंत्र रचा गया है । गणपत गायकवाड़ ने जानकारी दी है कि संबंधित वीडियो में बोलने वाले का नाम आशीष चौधरी है । खास बात यह है कि आशीष चौधरी वही शख्स है, जिसने विधायक गायकवाड़ के बेटे से लाखों की ठगी की थी। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक गायकवाड़ ने कोलसेवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने मामले की गहन जांच और ठोस कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि आशीष चौधरी और वीडियो बनाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

आपलं गाव शाश्वत स्वच्छ करण्यासाठी प्रत्येकाचे योगदान महत्वाचे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. भाऊसाहेब दांगडे यांचे प्रतिपादन

Bundeli Khabar

मौजे दहागाव ता. कल्याण जि.ठाणे येथे जनजागरण अभियान अंतर्गत पदयात्रा जनसंवाद सभा संपन्न

Bundeli Khabar

वाचन मंदिर भिवंडीतर्फे वाचन प्रेरणा दिन साजरा,मुलांनी वाचनाची सवय सातत्याने ठेवावी:शिक्षिका प्राजक्ता कुलकर्णी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!