25.9 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210818 WA00073
देश

जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने विभिन्न स्थानों पर घर पहुंच कर जताई शोक संवेदना

Bundelikhabar

अरुणा मिश्रा / उत्तरप्रदेश
पट्टी : ब्लाक आसपुर देवसरा के ग्राम बनहरा, सोनपुरा में पूर्व प्रधान वासुदेव यादव के आकस्मिक निधन की सूचना पर उनके घर पहुंचकर जताई शोक संवेदना ।बीते शनिवार को हुआ था निधन ।
एवम ब्लॉक आसपुर देवसरा के ही ग्राम पूरेदलपतशाह में दीपक सिंह की माताजी की दो मंजिला मकान की छत से गिरने से हुई दर्दनाक मौत पर उनके घर पहुंच कर जताई शोक संवेदना। बीते शनिवार की रात को हुई थी मौत।
एवम ब्लॉक पट्टी के ग्राम बिरौती में समरबहादुर वर्मा की माताजी के आक्समिक निधन की सूचना पर घर पहुंचकर जताई शोक संवेदना।

बीते शुक्रवार को हुआ था आक्समिक निधन

उपरोक्त तीनों स्थानो पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम गहरा दुख एवं संवेदना प्रकट करते हैं, और भगवान से प्रार्थना करते हैं भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को साहस एवं धैर्य प्रदान करें । इस दौरान ब्लॉक महासचिव रोहित सरोज, ब्लॉक आसपुर देवसरा के प्रधान महासचिव प्रदीप पाठक सोनू, सचिव मयंक श्रीवास्तव,पट्टी विधानसभा उपसचिव अभिजीत सिंह,धर्मेंद्र तिवारी,श्याम मौर्या, सुरेश यादव, पवन खरवार एवं राम सजीवन तिवारी, आदि लोग मौजूद रहें ।

IMG 20210818 WA00072

Bundelikhabar

Related posts

चौकडी की जुगलबंदी से फिर निर्मित होने लगा भय का वातावरण

Bundeli Khabar

यहाँ साक्षात विराजते हैं हनुमान जी, सिद्ध क्षेत्र दोनी जी सरकार

Bundeli Khabar

अगर आप ऑनलाईन लोन लेते हो तो हो जाओ सावधान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!