21.1 C
Madhya Pradesh
November 17, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1628830503614
देश

आईरेड एप्प से दुर्घटना की जानकारी तुरंत

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

आई रेड (IRAD) एप्प भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एन आई सी) के सह्योग से तैयार किया गया यह एप्प है। जिसमें पूरे भारत में घटे सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी रियल टाईम बेसिस पर भरी जाती है । इस एप्प में मध्यप्रदेश सहित आठ् अन्य राज्य को भी जोड़ा गया है, जिसमें कर्नाटक, तमिलनाडू, राजस्थान, महाराष्ट्र,छत्तीसगढ, तेलंगाना एवं उत्तरप्रदेश भी सम्मिलित हैं। इस एप्प में सारे सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण आई आई टी मद्रास द्वारा किया जायेगा । ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।


इस एप्प के उपयोग हेतु एनआईसी जबलपुर के अधिकारियों द्वारा रूचि पूर्वक मध्यप्रदेश जबलपुर पुलिस के स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया। ताकि थानों के द्वारा इस एप्प में जानकारी भरी जा सके। इस एप्प में कहीं भी दुर्घटना होने के पश्चात उस दुर्घटना से संबंधित समस्त जानकारी स्थान एवं चित्रों सहित भरी जाती है। इस एप्प से पुलिस विभाग के अलावा अन्य विभाग जैसे परिवहन, स्वास्थ्य एवं सड़क निर्माण एजेन्सी भी जुड़ी हुई है। वे भी इस भरे हुए डाटा को देख सकती है तथा अपना विश्लेषण स्वयं बना सकती है। सड़क निर्माण एजेन्सियों को तुरंत यह पता चल जायेगा कि किस क्षेत्र में ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही है व इसका कारण क्या है। इससे अवगत होने के पश्चात वे वहां पर दुर्घटनाओं में कमी लाने


हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्य करा सकते है साथ ही स्वास्थ विभाग द्वारा मरीजो के ईलाज का पूरा विवरण पोर्टल पर रखा जायेगा जो कि चारो विभागो के द्वारा देखा जा सकता है । मध्य प्रदेश सभी 8 राज्यो मे से 26193 दुर्घटनाओ को दर्ज कर प्रथम स्थान पर है । जिसमे जबलपुर जिले ने सर्वाधिक 2025 दुर्घटनाओ को दर्ज कर मध्य प्रदेश मे प्रथम स्थान पर है।


जबलपुर जिले में आज तक कुल 2025 एक्सीडेन्ट रजिस्टर्ड हुए है। जिसमें जबलपुर जिले में अभी तक 36 पुलिस थानों के द्वारा आईरेड एप्प के अंतर्गत सकिय रूप से सभी सड़क दुर्घटनाओं को पंजीकृत किया जा रहा है। एडीजी पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री डी.सी.सागर एवम पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा एन आई सी के उत्कृष्ट कार्य के लिये कई बार प्रंशसा की गई।


Bundelikhabar

Related posts

मातृ वंदना सप्ताह के तहत महिलाओं को किया जागरूक

Bundeli Khabar

नहीं रहे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि: नगर वासियों में फैली शोक की लहर

Bundeli Khabar

हैदराबाद में खुदा हाफिज 2 के प्रमोशन के लिए विद्युत जामवाल से मिलने उमड़ी भीड़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!