23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210817 WA00232
महाराष्ट्र

छत्रपति राजे कॉम्प्लेक्स कांदिवली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सम्पन्न

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : भारतीय जनता पार्टी मुंबई बिहार प्रकोष्ठ के महामंत्री शुभ नारायण साह के सौजन्य और सिद्धान्त लैब के सहयोग से पूरे हफ्ते चलने वाला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बिल्डिंग नंबर 17 शॉप नं. 8 छत्रपति शिवाजी राजे काम्प्लेक्स कांदिवली पश्चिम में भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा रिबन काटकर शुभारभ किया गया। गोपाल शेट्टी ने कार्यक्रम के संचालक भाजपा मुंबई बिहार प्रकोष्ट के महामंत्री शुभ नारायण साह औऱ सिद्धान्त लैब के टीम की तारीफ की तथा उन्होंने कहा कि इस तरह का कैम्प हर तीन महीने में होना चाहिए और ये तो पूरे सप्ताह चलने वाला स्वास्थ शिविर है।

यहाँ लोग अपने सुविधा के अनुसार आ सकते हैं। अक्सर देखा गया कि एक दिन के शिविर में बहुत लोगों को मालूम नही पड़ता ओर ज्यादा भीड़ हो जाता है और कुछ लोग वापस चले जाते हैं। ये पूरे सप्ताह चलने वाला शिविर है। इसमें अपने समय के अनुसार ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मुंबई के सचिव योगेश दुबे, भाजपा महाराष्ट्र बिहार प्रकोष्ट के सह संयोजक विशाल भगत, गंगा देवी साह, संजीव साह डॉक्टर सुनीता साह, सिद्धान्त चौधरी, राम सिंह देवड़ा, बिसंभर साहू, सतीश पाटील देवाराम प्रजापति, माया शंकर चौबे के साथ काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

IMG 20210817 WA00233


Bundelikhabar

Related posts

प्रेस क्लब में ओमप्रकाश पांडेय लिखित ‘आँचल’ कविता संग्रह का लोकार्पण

Bundeli Khabar

स्थानिकांच्या जमिनी लुटणारा देवदूत

Bundeli Khabar

आईवीएम पॉडकास्ट ने लॉन्च किया पेरेंटिंग शो- ‘बिग टॉक अबाउट टाइनी ह्यूमन्‍स’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!