28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210816 WA0017
महाराष्ट्र

60 साल के व्यक्ति की हत्या के मामले में महिला समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

नवी मुंबई : पनवेल तहसील के तहत आने वाले ओवले बेलवली गांव में 60 साल के व्यक्ति की हत्या होने का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी गुत्थी पनवेल शहर पुलिस ने सुलझाने में सफलता पाई है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट के आदेश पर पुलिस की हिरासत में रखा गया है। नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल- 2 के पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल के अनुसार, ओवले बेलवली गांव में रहने वाले 60 साल के बालाराम पाटिल की गला घोटकर हत्या हुई थी।

इस मामले में नंदा ठाकुर और मंगेश खेत्री नामक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नंदा को नवी मुंबई के कलंबोली और मंगेश को महाराष्ट्र के बुलढाना जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त पाटिल के मुताबिक, नंदा और मंगेश ने मिलकर बालाराम को उसके घर में कुर्सी से बांधने के बाद गला घोंटकर हत्या की । इसके बाद घर से सोने के गहनों की चोरी कर के दोनों फरार हो गए थे। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के अलग-अलग दस्ते का गठन किया गया था। पुलिस के हाथ लगे इन दोनों आरोपियों के पास से 17 तोला सोने के गहने बरामद किए गए हैं। इन दोनों ने बालाराम किस वजह से की। इसके बारे में पुलिस निरीक्षक संजय जोशी पूछताछ कर रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

साहित्य अकादमीच्या अध्यक्षपदी हिंदी साहित्यिक माधव कौशिक

Bundeli Khabar

कपिल पाटील यांच्या जनआशीर्वाद यात्रेस भिवंडीतून मोठा प्रतिसाद

Bundeli Khabar

परवडणारे वैद्यकीय शिक्षण देण्यासाठी प्रयत्न होणे गरजेचे – राज्यपाल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!