22 C
Madhya Pradesh
September 2, 2026
Bundeli Khabar
images 3 7
क्राइम

हत्या : पुलिस ने तीन हत्यारों को किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

कल्याण : उबर चालक का अपहरण कर बेरहमी से हत्या करने के मामले में कल्याण की महात्मा फुले पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया है। उबर चालक की हत्या करने के बाद हत्यारों ने लाश को कासारा घाट में फेंक दिया था और कार लेकर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में छिपे हुए थे। गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के जरिए कल्याण के डीसीपी विवेक पानसरे ने बताया कि हत्यारों ने कल्याण से धुलिया के लिए गाड़ी बुक किया था। रास्ते में नाशिक हायवे पर कासारा के पास उबर चालक अमृत गावडे की हत्या की और सबूत नष्ट करने के इरादे से लाश को घाट के नीचे फेंक दिया।

इस पूरी घटना की जांच महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संभाजी जाधव और उनकी टीम ने किया है। जाधव के अनुसार इस मामले में उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से राहुल कुमार बाबूराम गौतम, धर्मेंद्र कुमार उर्फ वकील सम्मपतराम गौतम और हरिश्चंद्र उर्फ अमन रमाकांत गौतम नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाने के इंचार्ज संभाजी जाधव ने बताया कि 1 अगस्त की रात यह वारदात हुई है। गाड़ी मालिक की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन और टोल नाकों पर हुई गाड़ी की इंट्री के सहारे अपराधियों तक पहुचने में कामयाबी पायी। 2 को भदोही से और 1 को जौनपुर के मछली शहर से गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिनके नाम इस प्रकार हैं, अमन गौतम, करण कुमार और बचई कुमार गौतम बताया जा रहा है।

IMG 20210813 WA0017

Bundelikhabar

Related posts

चाकू अड़ाकर लूट करने वाले लुटेरे सीसी टीवी की मदद से गिरफ्तार

Bundeli Khabar

हत्या: पति ने की नवविवाहिता पत्नी की हत्या

Bundeli Khabar

शर्मसार हुए रिश्ते: मां की गला दबाकर हत्या

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!