30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210812 WA0005
महाराष्ट्र

किन्नर असमिता संस्था व एकता फाउंडेशन द्वारा टीकाकरण कैम्प का आयोजन 

Bundelikhabar

150 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दिया गया 

भगवानदास विश्वकर्मा/ महाराष्ट्र

भिवंडी : भिवंडी के कलयण रोड स्थित अशोक नगर बिल्डिंग में किन्नर असमिता संस्था के कार्यालय पर आज डेढ़ सौ लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दिया गया। किन्नर असमिता संस्था द्वारा किए गए इस शिविर कैम्प का उद्घाटन पुर्व विधायक रुपेश महात्रे के हाथों फीता काट कर किया गया। 

  किन्नर असमिता संस्था व एकता फाउंडेशन की तरफ से किया गया वैक्सीनेशन कैम्प केवल किन्नरों और प्रवासी मजदूरों के लिए रखा गया था। जिसमें 84 किन्नरों व 66 मजदूरों को वैक्सीन की पहली खुराक दिया गया। जिसके बाद पुर्व विधायक रुपेश महात्रे का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। इस अवसर किन्नर असमिता संस्था की अध्यक्ष तमन्ना केने, विनोद चौहान, आशिया अंसारी, शिवसेना के पूर्व विधायक रुपेश महात्रे, नगरसेवक संजय महात्रे, शिवसेना भिवंडी पूर्व अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक रुपेश महात्रे ने कहा कि शिवसेना पार्टी ने हमेशा सब लोगों को जोड़ने का काम किया है। और किन्नर असमिता संस्था व एकता फाउंडेशन का उद्देश्य है कि हर किसी को वैक्सीन मिलना चाहिए। क्यों की तीसरी लहर कभी भी आ सकती है।

उन्होंने कहा कि शिवसेना पार्टी को शहर में विकास कामों को करने के लिए हर किसी की जरुरत पड़ती सकती है। और किन्नरों का आशीर्वाद हमें हमेशा मिलता रहा है। वहीं किन्नर असमिता संस्था की अध्यक्ष तमन्ना केने ने आए हुए सभी मेहमानों को फूलों का गुलदस्ता दे कर सम्मानित कर कहा कि हम किन्नरों को भिवंडी महानगरपालिका द्वारा अभी तक  कोई मानधन नहीं मिल पा रहा है। तमन्ना केने कहा कि हम अनेकों बार मनपा आयुक्त से मिलने गए पर गेट पर खड़े गार्ड ने आयुक्त नहीं है बोलकर हमें लौटा दिया। तमन्ना केने ने कहा कि मनपा आयुक्त को चाहिए की जो भी संस्था कम्युनिटी के हित के लिए काम करती है। ऐसी सभी संस्थाओं से आयुक्त को मिलना चाहिए उनकी समस्याओं के बारे में जानना चाहिए। उन्होंने मनपा प्रशासन से यह मांग कि है के हमारे बिच कुछ ऐसे किन्नर भी है जिनकी वर्ष 35 से ज्यादा है जो कहीं कार कहीं बधाईयाँ लेने भी नहीं जा सकतें हैं। उन सभी किन्नरों को भिवंडीम नहीं कर सकते औ मनपा द्वारा सुविधा मिले।


Bundelikhabar

Related posts

महाराष्ट्र विधानपरिषदेच्या उपसभापती डॉ. निलम गो-हे यांची महानगरपालिकेस भेट

Bundeli Khabar

मधुमेहाचे उत्तम व्यवस्थापन करण्यासाठी मूठभर बदाम आहारात समाविष्ट करा

Bundeli Khabar

प्रभाकर बाविस्कर यांनी मरणोत्तर नेत्रदान करून समाजापुढे नवा आदर्श निर्माण केला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!