20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210812 WA0002
मनोरंजन

प्रतीक गांधी और खुशाली कुमार पहली बार एक फ़ैमिली ड्रामा फिल्म में होंगे साथ

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : पिछले साल स्कैम 1992 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन की छाप छोड़ने के बाद प्रतीक गांधी, भूषण कुमार एवं शैलेश आर सिंह और हंसल मेहता की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं, जिसका शीर्षक अभी प्रतीक्षित है। उनके साथ खूबसूरत खुशाली कुमार भी हैं, जिन्होंने अपने म्यूज़िक वीडियो में बेहतरीन अभिनय से दिल जीत लिया है और हाल ही में उन्होंने आर माधवन और अपारशक्ति खुराना के साथ एक मनोवैज्ञानिक रोमांच पर आधारित अपनी पहली फिल्म की शूटिंग पूरी की है। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर पर आधारित इस फ़ैमिली ड्रामे को राजकुमार राव अभिनीत सीरीज़ ‘बॉस: डेड ऑर अलाइव’ के निर्देशक पुलकित के द्वारा निर्देशित किया जाएगा।


पहली बार एक साथ काम करते हुए, खुशाली कुमार और प्रतीक गांधी ने हाल ही में मुंबई में अपना लुक टेस्ट और मौलिक तैयारी शुरू की। यह फॅमिली ड्रामा एक आम इंसान के सम्मानजनक संघर्ष की कहानी है, जिसमें प्रतीक मुख्य भूमिका में हैं और खुशाली उनके साथ सह-भूमिका में हैं। यह फिल्म एक्टर का पहला प्रोजेक्ट है, जबकि भूषण कुमार और शैलेश आर सिंह, हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और कंगना रनौत अभिनीत सिमरन में तथा सनी कौशल, नुसरत भरूचा द्वारा अभिनीत आगामी फिल्म ‘हूड़दंग’ में साथ काम करने के बाद फिर से साथ में आए हैं।


फिल्म के बारे में बताते हुए निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि इस फिल्म की कहानी साधारण स्तर पर वास्तविकता से परिपूर्ण है। यह कहानी हमारे देश के हजारों लोगों को अपनी खुद की कहानी लगेगी। मैं बहुत खुश हूँ कि शैलेश, हँसल मेहता और मैं एक बार फिर इतने मजेदार विषय पर साथ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म के सह-निर्माता शैलेश आर सिंह ने कहा कि यह कहानी भारत के हजारों लोगों की समस्याओं पर प्रकाश डालती है। हमारे दर्शक कई मायनों में इस फिल्म से अपने आप को जोड़ पाएंगें। मैं भूषणजी और हंसलजी के साथ ऐसे विषय पर काम करके बहुत खुश हूँ, जो ऐसी कहानियां लाते हैं, जो दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं।


अंत में निर्देशक पुलकित ने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है और मेरे दिल के बहुत करीब है। यह एक आम आदमी के सम्मान की कहानी है जो अपनी जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष करता है। यह कहानी एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार के इर्दगिर्द घूमती है और यह सिस्टम, पॉवर और कानून के दुरुपयोग से संबंधित है। टी-सीरीज़ और कर्मा मीडिया और एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, शैलेश आर सिंह और हंसल मेहता द्वारा निर्मित यह बहुप्रतिक्षित शीर्षक वाली फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होगी।


Bundelikhabar

Related posts

फिल्म प्रचारक पुनीत खरे ‘बॉलीवुड आईकॉनिक अवार्ड’ से सम्मानित

Bundeli Khabar

नई प्रतिभाओं को सही मंच प्रदान करते हैं दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन के अध्यक्ष अशफाक खोपेकर

Bundeli Khabar

अभिनय में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रही है अभिनेत्री अनु कश्यप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!