33.2 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
Bundeli Khabar
महाराष्ट्र

भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर,6,76,000 रुपये का मुद्देमाल हुआ बरामद.

Bundelikhabar

भगवानदास विश्वकर्मा/ महाराष्ट्र
भिवंडी : भिवंडी शहर में आऐ दिन दो पहिया वाहन चोरी की घटनाएं घटित हो रही है।जिसे देखते हुए भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने शहर के मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग करने के लिए सभी पुलिस स्टेशनों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को आदेश जारी किया है।

.इसी क्रम में शांतिनगर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत ने सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले के मार्गदर्शन पर अपने क्षेत्रों में नाकाबंदी के दरमियान वाहन चेकिंग समय दो शातिर चोरों को पकड़ा सख्ती से पूछताछ करने पर शांतिनगर पुलिस सीमा अंर्तगत 07 तथा ठाणे जिले के अन्य पुलिस थाना सीमा अंर्तगत 11 कुल 18 जगहों से मोटरसाइकिल व ऑटो रिक्शा चोरी करने की बात कबूल किया.गिरफ्तार आरोपियों के पास 14 मोटरसाइकिल व 04 ऑटो रिक्शा कुल 6,76,000 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियो ने शांतिनगर पुलिस थाना में मोटरसाइकिल चोरी संबंधी दर्ज 07, नारपोली पुलिस थाना अंर्तगत 02,नौपाडा पुलिस थाना में दर्ज है।


Bundelikhabar

Related posts

बीजेपी के पूर्व नगरसेवक सचिन खेमा और उनके गुंडों पर उगाही , जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज

Bundeli Khabar

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह दादा साहब फाल्के चित्रनगरी पहुँचे

Bundeli Khabar

कबीर बेदी, उदित नारायण, अथर्व, पंकज झा, अनिल जॉर्ज और कर्मवीर चौधरी को मिला ‘इंटरनेशनल बुद्धा पीस अवार्ड’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!