31.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210810 WA0015
मनोरंजन

अनूप जलोटा, मुकेश ऋषि, गजेंद्र चौहान, सुमन तलवार और अनु मलिक को मिला लीजेंड दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Bundelikhabar

संतोष साहू / महाराष्ट्र
मुम्बई : बॉलीवुड में फिल्म डायरेक्टर और लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड के फाउंडर कृष्णा चौहान ने 11जुलाई 2021 को मेयर हॉल जूहू, मुम्बई में लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2021 का भव्य आयोजन किया। इस अवार्ड समारोह में दक्षिण मध्य मुंबई चेम्बूर से शिवसेना सांसद राहुल शेवाले मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। साथ ही दादा साहेब फाल्के के पौत्र चंद्रशेखर पुसालकर ने भी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनके अलावा मशहूर संगीतकार अनु मलिक, पद्मश्री अनूप जलोटा, गजेंद्र चौहान, मुकेश ऋषि, एक्टर सिद्धार्थ निगम, अरुण बख्शी, अनिल नागराथ, गीतकार सुधाकर शर्मा को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड फंक्शन के स्पेशल गेस्ट साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर सुमन तलवार थे जो खास तौर पर बेंगलुरू से मुम्बई आए थे जिन्होंने शिवाजी द बॉस और गब्बर इज़ बैक जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू दिखाया है। सेलेब्रिटी एंकर सिमरन आहूजा ने इस अवार्ड शो को होस्ट किया जबकि इंटरनेशनल परफॉर्मर शीरीन फरीद की स्टेज परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया। 


आपको बता दें कि कृष्णा चौहान मुम्बई में लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड मई 2021 में कराने वाले थे मगर कोरोना काल से संबंधित लॉकडाउन की वजह से ये अवार्ड फंक्शन तय समय पर नहीं हो पाया। लेकिन यह पुरस्कार समारोह पिछले महीने शानदार ढंग से किया गया जिसका प्रस्तुतकर्ता केसीएफ है। कृष्णा चौहान की ओर से 26 दिसंबर 2021 को बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2021 का आयोजन भी किया जाएगा।


गौरतलब है कि कृष्णा चौहान का एनजीओ (ट्रस्ट) है जिसका नाम कृष्णा चौहान फाउंडेशन है। इस संस्था के अंतर्गत गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन का वितरण और भगवत गीता का वितरण किया जाता है। कृष्णा चौहान एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और समय समय पर लोगों की मदद करते रहते हैं।
उल्लेखनीय है कि गोरखपुर यूपी के कृष्णा चौहान एक फिल्म निर्देशक हैं और मुंबई में 18 वर्षों से रह रहे हैं। इन वर्षों में कृष्णा चौहान ने बॉलीवुड के कई मशहूर निर्देशकों को असिस्ट किया है। 


 कृष्णा चौहान की एक हिंदी फिल्म ‘जीना नही तेरे बिना’ रिलीज़ के लिए तैयार है। उनका एक हिंदी एल्बम ‘ज़िक्र तेरा’ भी रिलीज़ होने वाला है। उन्हें उनकी हिंदी शार्ट फिल्म के लिए बेस्ट निर्देशक का पुरस्कार भी मिल चुका है।


Bundelikhabar

Related posts

फिल्म समीक्षा: ब्रह्मास्त्र – द पार्ट वन शिवा

Bundeli Khabar

संगीत का एक और सितारा हुआ अस्त: नही रहे बप्पी दा

Bundeli Khabar

आर माधवन अभिनीत ‘धोखा – राउंड डी कॉर्नर’ का टीजर थिएटर में जारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!