32.5 C
Madhya Pradesh
April 16, 2026
Bundeli Khabar
Home » प्रेम सिंह-श्रुती राव की भोजपुरी फिल्म ‘प्यार पहली बार हुआ’ का फर्स्ट लुक आउट
मनोरंजन

प्रेम सिंह-श्रुती राव की भोजपुरी फिल्म ‘प्यार पहली बार हुआ’ का फर्स्ट लुक आउट

Bundelikhabar

संतोष साहू / महाराष्ट्र
मुम्बई : हिमांशी फिल्म एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘प्यार पहली बार हुआ’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फर्स्ट लुक आउट होने के बाद फिल्म का पोस्टर खूब वायरल हो रहा है। फैंस को उनकी फिल्म का फर्स्ट लुक खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें एक दिल छू लेने वाली स्टोरी नज़र आ रही है। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जो दर्शकों को रोमांस का नया अंदाज देगी। फिल्म ‘प्यार पहली बार हुआ’ के पोस्टर पर अभिनेता प्रेम सिंह ने हाथ में छड़ी और आँख में चश्मा पहने हीरोइन श्रुती राव का हाथ पकड़कर अंधे के किरदार में दिख रहे हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई के प्राइम 7 स्टूडियो में जोर शोर से चल रहा है। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के खूबसूरत जगहों में की गई है। फिल्म ‘प्यार पहली बार हुआ’ में अभिनेता प्रेम सिंह और श्रुती राव की जोड़ी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। फिल्म अभिनेता प्रेम सिंह ने बताया कि निर्देशक अजय कुमार झा एक सुलझे हुए निर्देशक हैं। उनके साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा उनके काम करने का तरीका देखकर ऐसा लगता है कि हमेशा उनके साथ उनकी फिल्मों में काम करूँ।


सूत्रों की मानें तो फिल्म ‘प्यार पहली बार हुआ’ पारिवारिक, कॉमेडी, एक्शन और रोमांस से भरपूर एक बेहतरीन स्‍टोरी वाली फिल्‍म है। फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने है जो सभी दर्शको को ध्यान में रख कर तैयार किया है संगीत निर्देशक छोटे बाबा और सावन कुमार ने। फिल्म के निर्माता एस एन सिंह, निर्देशक अजय कुमार झा, लेखक शमशेर सेन, गीतकार प्यारे लाल यादव, पिंटू गिरी, बलिस्टर बेहद व रीना नूपुर, छायाकार मनोज सिंह पटेल, एक्शन डायरेक्टर दिनेश यादव, एडिटर संतोष हरावडे, डांस मास्टर अशोक माइती, कला निर्देशक राम दुलार और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।
इस फिल्म में प्रेम सिंह, श्रुती राव, अमित शुक्ला, अयाज़ खान, संजय वर्मा, प्रेम दुबे, सी पी भट्ट, विद्या सिंह, अखिलेश यादव, आर के गोस्वामी, विवेक मासून, गोलू बेदर्दी, रवि तिवारी आदि नजर आयेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

घनश्याम कोलंबे, अमेरिकन एक्सीलेंट अवार्ड और बिजनेस आइकॉन अवार्ड से सम्मानित

Bundeli Khabar

सोनू सूद और निधि अग्रवाल के अभिनय से सजी गीत ‘साथ क्या निभाओगे’ हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

अमृता राव और आरजे अनमोल ने फिर याद किया कोरोना की दुखद घटना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!