30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210810 WA0005
महाराष्ट्र

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी द्वारा आगस्ट क्रांती दिन का आयोजन

Bundelikhabar

राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी द्वारा आगस्ट क्रांती दिन का आयोजन ।
शहीद स्मारक पर शहिदों को दी गयी सलामी ।

प्रमोद कुमार / महाराष्ट्र
कल्याण : भिवंडी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले द्वारा आयोजित तथा पक्ष के वरिष्ठ नेता जावेद फारुकी के नेतृत्व में इंदिरा गांधी उप-जिल्हा रुग्णालय गेट के पास शहीद स्मारक पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बडी संख्या ने उपस्थित होकर शहीद स्मारक पर फूल चढा कर आगस्ट क्रांती के वीर शहीदों का विनम्र अभिवादन करते हुए सलामी दी ।


९,अगस्त सन १९४२ को ब्रिटिश हुकुमत को जड से उखाड फेकने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा देकर युवाओं से देश व्यापी आव्हान करते हुए आंदोलन की शुरुवात की थी यह आंदोलन अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध भारतीयों की अंतिम लडाई थी ।इस कारण इस आंदोलन को अंग्रेजो भारत छोडो या क्विट इंडिया मुवमेंट के नाम से भी जाना जाता है ।
राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले के नियोजन में पिछले सात सालों से सतत इस कार्यक्रम का आयोजन भिवंडी के शहीद स्मारक पर किया जाता है ।


शहीदों की याद में महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले ,तथा पक्ष के वरिष्ठ नेता जावेद फारुकी ने शहीद स्मारक पर फुलो की चादर चढाई तथा शहीदों की याद में कैडल जला कर पुष्प अर्पित करते हूए शहीदों का विनम्र अभिवादन किया तथा भारत वर्ष को गुलामी की दास्ता से आजादी दिलाने वाले वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया । तथा पक्ष के सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को सामुहीक सलामी दी ।


इस अवसर पर महिला शहराध्यक्ष स्वातीताई कांबले वरिष्ठ नेता जावेद फारुकी,समीर पटेल, तिरुमल्लेश चिम्मनी,नदीम खातिमती, अल्ताफ रंगरेज , सरवर अंसारी ,वसीमुद्दीन खान एक्टर इकराम खान महिला उपाध्यक्ष सबीना नूर अली,ललिता पांचाल, अनिसा पटेल उषा गायकवाड व बडी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


Bundelikhabar

Related posts

गाळेगाव तरे मार्केट येथे अज्ञातांनी पानटपरी जाळली

Bundeli Khabar

राष्ट्रीय ज्युडो स्पर्धेचा प्रारंभ

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार निवड समितीची पुनर्रचना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!