30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210809 WA0013
महाराष्ट्र

आठ लाख रुपए से ज्यादा मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा बरामद

Bundelikhabar

महाराष्ट्र / प्रमोद कुमार
पिंपरी : पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग और नशीले पदार्थ विरोधी दस्ते द्वारा की गई तीन अलग- अलग कार्रवाई में आठ लाख रुपए से ज्यादा मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया गया है। सामाजिक सुरक्षा विभाग की वासुली और मोशी में की गई दो कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार कर 7 लाख 14 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। यहां नशीले पदार्थ विरोधी दस्ते ने चिखली में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लाख रुपए से ज्यादा मूल्य का गुटखा और फ्लेवर्ड हुक्का का माल बरामद किया है।


सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा वासुली में की गई कार्रवाई में रामाराम कर्माराम चौधरी (25, निवासी खालुंब्रे, खेड, पुणे) और रानाराम चंदाराम देवासी (38, निवासी वासुली, खेड, पुणे) को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ ओम बिष्णोई (45, निवासी खालुंब्रे, खेड, पुणे) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।आरोपियों की वासुली में महालक्ष्मी नामक किराना दुकान है, जहां वे प्रतिबन्धित गुटखा बरामद किया गया। उनकी दुकान व कार में गुटखा पाया गया है। मोशी की कार्रवाई में बुंदाराम मिश्राराम देवासी (38, निवासी बोरहाडेवाडी, मोशी, पुणे) के साथ किशोर उम्र के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके पास गुटखा का स्टॉक रहने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके अनुसार मोशी में पुण्याई सुपर मार्केट और घर पर छापा मारकर 14 हजार रुपए का गुटखा बरामद किया गया है।


यहां नशीले पदार्थ विरोधी दस्ते ने कुदलवाडी, चिखली में कार्रवाई की गई कार्रवाई में आतिक मोबीन अहमद खान (25, पवारबस्ती, चिखली, पुणे) नामक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से प्रतिबंधित गुटखा और हुक्का फ्लेवर बरामद किया गया। इस बारे में पुलिस हवलदार संतोष दिघे ने चिखली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आतिक की कुदलवाडी के पाटील चौक में दोस्ती पान शॉप नामक टपरी है, जहां उसने प्रतिबंधित गुटखा और हुक्का फ्लेवर बेचता था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने यहां छापा मारा और 51 हजार 612 रुपये का प्रतिबंधित गुटखा और 54 हजार 90 रुपये का हुक्का फ्लेवर जब्त किया गया। इसके अलावा 70 हजार 40 रुपये नकद समेत कुल एक लाख 75 हजार 742 रुपये का माल बरामद कर आतिक खान को गिरफ्तार किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

वयाच्या १८ व्या वर्षी आपण सज्ञानी होतो म्हणजे नक्की काय: वैष्णवी बांगरे

Bundeli Khabar

फूड डिलीवरी के लिए हीरो लेक्ट्रो विन का उपयोग स्विगी द्वारा किया जाएगा

Bundeli Khabar

राजनीतिक पार्टियों ने समाज को गुमराह किया : जगदीश शास्त्री (अखिल भारतीय जनसंघ, मीडिया प्रभारी)

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!