28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210808 WA0007
महाराष्ट्र

केडीएमसी क्षेत्र में डिस्चार्ज हुए ६६ मरीज, मिले ८९ नए मरीज

Bundelikhabar

मुम्बई / प्रमोद कुमार

कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में कोरोना का कहर बरकरार है. जबकि बेहतर उपचार के चलते बड़ी संख्या में लोग संक्रमण से ठीक हो रहे हैं. मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को केडीएमसी क्षेत्र में ८९ नए मामले सामने आये हैं. जबकि शुक्रवार को ४८, गुरुवार को ८२, बुधवार को ६१, मंगलवार को ७३, सोमवार को ६४ और रविवार को ६६ नए मामले सामने आये थे. शनिवार को ८९ नए मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या १ लाख ३९ हजार ६६७ हो गई है।

जबकि बीते २४ घंटे में २ मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या २२०१ हो गई है. वर्तमान में ७६६ लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में ६६ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक १ लाख ३६ हजार २७३ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं.
पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ७, कल्याण पश्चिम में २७, डोंबिवली पूर्व में २७, डोंबिवली पश्चिम में २१, मांडा टिटवाला में ४ तथा मोहना में ३ लोग कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.
वहीं ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कहर कम होता नजर आ रहा है. मनपा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार शनिवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के ६० नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या १ लाख ३६ हजार १३४ हो गई है और मृतकों की संख्या २०६८ हो गई है. जबकि शनिवार तक ५७९ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान ५५ लोग उपचार के बाद घर लौटे हैं और इस प्रकार अब तक १ लाख ३३ हजार ४८७ मरीज उपचार के पश्चात अपने घर लौट चुके हैं और यहां रिकवरी रेट ९८.०६ प्रतिशत हो गया है. वहीं मनपा ने अबतक १८ लाख ४५ हजार ५३६ लोगों के जांच करवाए हैं।


Bundelikhabar

Related posts

मोहने येथील शिवनगरी संकुल सोसायटीमध्ये हळदी-कुंकू सोहळा उत्साहात संपन्न

Bundeli Khabar

छठपूजा के बाद उपवन तलाव व घाट पर शिवशांति प्रतिष्ठान ने किया स्वच्छता अभियान

Bundeli Khabar

कम्युनिस्ट पार्टी ने महंगाई के विरोध में पुतला फूंका

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!