27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 1 2
मध्यप्रदेश

पाटन: बोरिया बिजली विभाग कर्मचारियों का पत्ते खेलते वीडियो वायरल

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो
जहा जिस विभाग के कर्मचारी कार्यालय में ही आराम से बैठ कर जुआं खेल रहे हो उस विभाग की हालत क्या होगी इस बात के अंदाजा आप स्वयं लगा सकते है।


एक ओर जहां भारी बारिश की वजह से आये दिन विद्युत व्यवस्था खराब ही रही है,हफ़्तों हफ़्तों विद्युत समस्या का समाधान नही हो रहा है तो दूसरी ओर एक वायरल वीडियो में विद्युत विभाग के लाइनमैन और कर्मचारी जुआं खेलते नजर आ रहे हैं,वीडियो जबलपुर के बोरिया सब स्टेशन का है जहाँ ऑपरेटिंग रूम में ही कर्मचारी जुएं का फड़ जमाये बैठे हुए हैं।वीडियो शोसल मीडिया में भी जमकर वायरल हुआ,वहीं इस सम्बंध में जब पाटन विद्युत सम्भाग के डी ई नीरज कुचया से जानकारी लेनी चाही गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया वही दूसरी तरफ अब बोरिया सब स्टेशन के जे ई एस एस मनकोटिया वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी करने की बात कह रहे हैं।

पाटन क्षेत्र के आम नागरिक अघोषित बिजली कटौती से परेशान रहते हैं बरसात के दिनों में जहरीले कीड़ों का भी डर रहता है फिर भी लोग आज तक सोचते थे कि बिजली बिभाग बहुत मेहनत कर रहा है किंतु आज वायरल हुई वीडियो ने सबकी कलई खोल कर रख दी कि विद्युत बिभाग मात्र कर्मचारियों के लिए एक मनोरंजन का अड्डा है।


Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का दामन

Bundeli Khabar

पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही: तीन करोड़ की भूमि कराई खाली

Bundeli Khabar

टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने कलेक्टर महो. ने की अपील

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!