18.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210803 WA0042
महाराष्ट्र

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा निधी प्रदान किया जाएगा

Bundelikhabar

डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के लिए 87.13 करोड़, कल्याण ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के लिए 111.93 करोड़, कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के लिए 123.59 करोड़, कल्याण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के लिए 37.96 करोड़ स्वीकृत।

मुम्बई / प्रमोद कुमार

कल्याण: कल्याण-डोंबिवलीकरों को जल्द ही गड्ढों और बारिश के कारण सड़कों की खराब स्थिति से निजात मिल जाएगी। श्रीकांत शिंदे के निवेदन पर एमएमआरडीए ने 360.64 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया है। डोंबिवली एमआईडीसी रिहायशी इलाकों में सड़क निर्माण के लिए कुल 110.30 करोड़ रुपये पहले भी मंजूर किए थे। विरोधियों द्वारा लगातार टिप्पणी भी किया गया था कि पालकमंत्री और सांसद राजनीति कर रहे है झूठी तस्वीर बनाई जा रही है और आरोप लगाया था कि केवल कागज के घोड़ों पर नाच कर फंड मंजूर हो रहा हैं चूंकि कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिक की वित्तीय स्थिति खराब है, इसलिए एमएमआरडीए को सड़क विकास के लिए धन उपलब्धता के लिये डॉ शिंदे लगातार प्रयास कर रहे थे। पालकमंत्री एकनाथ शिंदे, एमएमआरडीए के तत्कालीन आयुक्त आर. ए राजीव, वर्तमान आयुक्त एसवीआर श्रीनिवास के स्तर पर बार-बार बैठक के बाद डॉ शिंदे के प्रयासों के बाद अब जाकर सफलता मिली है।

विरोधियो को करारा जबाब देते हुये कहा कि “कल्याण-डोंबिवलीकरों को अच्छी सड़कों से वंचित होना पड़ा क्योंकि तत्कालीन सत्तारूढ़ और अब विपक्षी विधायक केवल कागज के घोड़ों पर नाच कर धन स्वीकृत करने की खिलवाड़ कर रहे थे।”

ठकुर्ली रेलवे गेट से म्हसोबा चौक तक एलिवेटेड रोड के निर्माण और 15 मीटर रोड (फ्लाईओवर) के विकास के लिए 20.00 करोड़ रुपये, डोंबिवली ईस्ट मानपाड़ा रोड (स्टार कॉलोनी) से समर्थ चौक रोड की कंक्रीटिंग के लिए 34.56 करोड़ रुपये, 21.37 करोड़ रुपये, कल्याण पूर्व (मलंगगढ़ रोड – आरटीओ कार्यालय) से म्हसोबा चौक से मानेरे कमान रोड 10.00 करोड़, वीनस चौक से एसएसटी कॉलेज – मोरयानगरी से नागकन्या मंदिर – वीटीसी ग्राउंड से श्रीराम चौक और आंतरिक सड़कें शील रोड से संदीप-उसरघर रोड के लिए 17.00 करोड़ रुपये, डोंबिवली पूर्वी गजानन चौक से (नंदीवली) नाला तक सड़क की कंक्रीटिंग के लिए 14.40 करोड़ रुपये और शहर की अन्य सड़कों यानी डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र कल्याण ग्रामीण के लिए 87.13 करोड़ रुपये। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के लिए 111.93 करोड़, कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के लिए 123.59 करोड़ और कल्याण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के लिए 37.96 करोड़ रुपये डॉ शिंदे के लगातार पत्र व्यवहार करने के कारण स्वीकृती मिली हैं।

एमएमआरडीए के इस फंड से कई सड़कों के मरम्मत कार्य, मौजूदा डीपी सड़कों के विकास, डुप्लीकेशन कार्य में तेजी आएगी। विकास कार्य एमएमआरडीए प्रशासन ही करेगा। श्रीकांत शिंदे ने कहा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि शहर में यातायात तेज होगा। सांसद शिंदे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे और एमएमआरडीए आयुक्त एस.वी.आर. श्रीनिवास को आभार जताया हैं।


Bundelikhabar

Related posts

मध्यरेल्वेच्या विभागीय मंडळाच्या बैठकीत विकास पाटील यांच्या लक्षवेधी मागण्या

Bundeli Khabar

महिलाओं के सम्मान से बनेगा देश महान : अनूपा गुप्ता

Bundeli Khabar

मोहने येथील अनधिकृत बांधकामाला आशीर्वाद कोणाचा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!