31.7 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20241108 WA0075
महाराष्ट्र

बागी नेताओं को दिखाया जा रहा पार्टी से बाहर का रास्ता…

Bundelikhabar

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के नौ अन्य सदस्यों को निलंबित किया।

शिवसेना के कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे ने बताया कि महेश गायकवाड़ समेत महायुति के सदस्य पार्टी लाइन के खिलाफ काम कर रहे थे और मौजूदा चुनावों में पार्टी के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। इसलिए यह कार्रवाई की गई।
पार्टी के आदेश के खिलाफ जाकर महेश गायकवाड़ महायुति उम्मीदवार सुलभा गायकवाड़ के खिलाफ कल्याण पूर्व से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है।
इससे पहले बीजेपी ने पार्टी लाइन के खिलाफ जाने और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वाले 37 विधानसभा क्षेत्रों के 40 नेताओं और पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में शिवसेना, बीजेपी और एनसीपी शामिल हैं।
शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को रूपेश कदम, पूर्व नगरसेवक राजू पेडनेकर, मोहित पेडनेकर, भाग्यश्री अभाले और गोविंद वाघमारे को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया। राजू पेडनेकर ने वर्सोवा से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया, जहां शिवसेना (यूबीटी) ने पूर्व नगरसेवक हारुन खान को टिकट दिया है।
इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पांच बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया। इन नेताओं में भिवंडी पूर्व के विधायक रूपेश म्हात्रे, विश्वास नांदेकर, चंद्रकांत घुगुल, संजय अवारी और प्रसाद ठाकरे शामिल हैं। उद्धव गुट ने आने वाले समय में और बागियों को पार्टी से निकालने के संकेत दिए है।
म्हात्रे ने भिवंडी पूर्व से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया, जहां समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक रईस शेख महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार हैं।

@राकेश चौबे (बेखौफ भारतीय), महाराष्ट्र


Bundelikhabar

Related posts

नवी उम्मेद परिवार द्वारा मानव बाल गृह आश्रम के बच्चों को आवश्यक वस्तुओं का उपहार

Bundeli Khabar

राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवम् भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो” की मनाई गई तीसरी वर्षगाँठ

Bundeli Khabar

प्रदूषणाचा भस्मासुर माणसाच आयुष्य संपवत आहे म्हणून ” नो व्हेइकल डे” उपक्रम पेण मध्ये शुभारंभ.

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!