30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210801 WA0013
महाराष्ट्र

भिवंडी पंचायत समिति के सभापति पद पर रविकांत पाटिल एवं गजानन असवारे उपसभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित

Bundelikhabar

मुम्बई / भगवानदास विश्वकर्मा
भिवंडी : महाराष्ट्र के ठाणे से सटे भिवंडी पंचायत समिति मे  सभापति और उपसभापति का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें शिवसेना के रविकांत पाटिल सभापति एवं भाजपा के गजानन असवारे निर्विरोध उपसभापति चुन लिए गए है.42 सदस्यों वाली भिवंडी पंचायत समिति में शिवसेना के 20 सदस्य, भाजपा के 19 सदस्य, कांग्रेस के दो एवं मनसे के एक सदस्य है लेकिन स्थानीय स्तर पर शिवसेना और भाजपा के पदाधिकारियों के बीच हुए समझौते के तहत पिछले डेढ़ साल से बारी-बारी से तीन महीने के लिए सभापति और उपसभापति के पद दिए जा रहे है।

निवर्तमान सभापति शिवसेना की विद्या थले एवं भाजपा के उपासभापति गुरुनाथ जाधव ने सहमति से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।जिसके बाद तहसीलदार अधिक पाटिल की अध्यक्षता में एक विशेष सभा का आयोजन करके सभापति एवं उप सभापति का चुनाव हुआ। सभापति पद के लिए शिवसेना के रविकांत पाटिल एवं उपसभापति पद के लिए भाजपा के गजानन असवारे ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया था दूसरा कोई भी नामांकन पत्र न आने के कारण दोनों लोग निर्विरोध चुन लिए गए है। इस दौरान पंचायत समिति के सभी सदस्यों सहित गटविकास अधिकारी डॉ. प्रदीप घोरपड़े, विधायक महेश चौघुले,विश्वास थले,देवानंद थले,विष्णु चंदे,भरत शेलार एवं हनुमान पाटील आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी।


Bundelikhabar

Related posts

सन २०२३ च्या सार्वजनिक सुट्टया जाहीर

Bundeli Khabar

अखिल भारतीय अग्निशखा मंच का ‘जश्न ए आज़ादी’ कार्यक्रम सम्पन्न

Bundeli Khabar

डॉ सूरज माटे को मिला एम्पावर सोशल एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा बिजनेस आइकॉन अवार्ड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!