20.1 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210926 WA0010
मध्यप्रदेश

पाटन: कोविड-19 वैक्सीनेशन में पाटन हुआ शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड

Bundelikhabar

पाटन/ संवाददाता

संस्कारधानी जबलपुर के ब्लाक पाटन ने प्रदेश में सर्वप्रथम कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रथम दोज़ का पूर्ण टीकाकरण सत प्रतिशत हासिल कर लिया है । इस संबंध में सामुदायिक भवन पाटन में क्षेत्रीय विधायक माननीय अजय विश्नोई की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत, नगर परिषद पाटन के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री विश्नोई ने बताया कि पाटन प्रदेश का पहला ब्लॉक है जहां कोविड-19 वैक्सीनेशन का प्रथम डोज का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है गौरतलब है कि पूरे पाटन ब्लाक की कुल जनसंख्या 1,95,729 है, जिसमें से 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की अनुमानित संख्या 1,32,098 हैं। अनुभाग पाटन की अद्यतन मतदाता सूची में कुल 1,30,135 नाम दर्ज है । आज दिनांक तक 1,28,960 नागरिकों को कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रथम डोज़ लगाई जा चुकी है शेष 1,175 हितग्राही है जो या तो काम की तलाश में ब्लॉक से बाहर हैं या उनकी मृत्यु हो चुकी है या वह गंभीर रूप से किसी बीमारी से ग्रसित हैं । इस प्रकार ब्लाक पाटन में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई पात्र नागरिक कोविड-19 वैक्सीनेशन से वंचित नहीं है ।

IMG 20210925 WA0044

कार्यक्रम के दौरान मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श विश्नोई ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व धन्यवाद प्रकट किया कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मंडल अध्यक्ष, बीआरसी, परियोजना अधिकारी सहित क्षेत्र की जनता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

IMG 20210925 WA0045

Bundelikhabar

Related posts

अतिक्रमण पर चली शासन की जेसीवी

Bundeli Khabar

बिजावर: वन-विभाग की उदासीनता के कारण साफ हो रहे है जंगल

Bundeli Khabar

खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की कार्यशाला का केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा शुभारंभ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!