25.6 C
Madhya Pradesh
July 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210731 WA00063
महाराष्ट्र

एक्शन ड्रामा से भरपूर कार्टेल का पोस्टर हुआ जारी

Bundelikhabar

ऑल्ट बालाजी ने एक्शन ड्रामा ‘कार्टेल’ का पोस्टर एक खूबसूरत कलाकृति के रूप में मुंबई स्ट्रीट या मुंबई की गलियों में जारी

मुम्बई / जितेंद्र शर्मा
मुम्बई : ऑल्ट बालाजी को यह अच्छी तरह से पता है कि अपने दर्शकों के उत्साह को किस तरह से बरकरार रखा जाए। और इसी क्रम में उन्होंने आनेवाले  एक्शन ड्रामा कार्टेल के लिए, एक अनोखा अंदाज निकाला है। दरअसल, ऑल्ट बालाजी ने मुंबई शहर की दीवारों पर ग्रैफिटी पोस्टर लगवाए हैं। लोकप्रिय ग्रैफिटी डिजाइनर रश्मिल वैद्य, जो कि इंसेन स्ट्रोक्स के नाम से जानी जाती हैं, उन्होंने ही अंधेरी के मरोल इलाके में एक शानदार पोस्टर कलाकृति के रूप में जारी किया है। यह खूबसूरत ग्रैफिटी, उस पोस्टर का रूपांतर है, जो कि आज मेकर्स ने सोशल मीडिया पेज पर जारी किया है। यह आर्ट शक्तिशाली आंग्रे परिवार की ताकत को दर्शा रहा है। ऋत्विक धनजानी और प्रणति राय प्रकाश ने इस कलाकृति को और खूबसूरत बनाने के लिए और इसे जारी करने से पहले, इसमें रंग भरे और इस कलाकृति को और खूबसूरत बनाया।

यह भी पढ़ें-मजदूरों के साथ लूटपाट व गुंडागर्दी

इस पेंटिंग की खूबसूरती ने सबका दिल जीत लिया है। इस पेंटिंग में आंग्रे परिवार के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं। सबसे पहले हमें नजर आ रही हैं, बहुमुखी प्रतिभा की धनी सुप्रिया पाठक, जो कि पोस्टर में परिवार की मुखिया के रूप में सबसे बीच में बैठी नजर आ रही हैं। वह बीच में एक तलवार जैसी दिखने वाली कुर्सी पर बैठी हैं, जिससे स्पष्ट रूप से पता चल रहा है कि उनका किरदार काफी दमदार और ताकतवर नजर आने वाला है। शो में तीन बेटों की कहानी होगी, ये किरदार जितेंद्र जोशी, ऋत्विक धनजानी और तनुज विरवानी निभा रहे हैं और ये सभी सुप्रिया पाठक के पीछे खड़े हैं, उनके मजबूत स्तंभ बन कर। इसके बाद हम क्रम से आंग्रे परिवार की महिलाओं को देख सकते हैं, जिनके किरदार गिरिजा ओक, अदिति वासुदेव और प्रणति राय प्रकाश निभा रही हैं।
इन शानदार पोस्टर को अपने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से जारी करते हुए, मेकर्स ने लिखा है 
हर कोई आंग्रे परिवार के बारे में ही बातें कर रहा है।
इस व्यवसाय के पहले परिवार से मुंबई में आधारित स्ट्रीट आर्टिस्ट इनसेन स्ट्रोक्स ने बेहतरीन और उम्दा काम किया है, जो कि इस पेंटिंग में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। वैद्य और उनकी टीम ने बड़ी ही खूबसूरती से गलियों या स्ट्रीट की दीवारों को सजाया है और उनकी सराहना पूरी स्टार कास्ट ने की है और उनके अद्भुत काम की जम कर तारीफ की है।
बता दें कि इस शो का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया है। शो के लीड किरदारों में टीवी के लोकप्रिय स्टार ऋत्विक धनजानी और डिजिटल दुनिया में धूम मचाने वाले तनुज विरवानी ने सुप्रिया पाठक, जितेंद्र जोशी, अदिति वासुदेव, गिरिजा ओक, प्रणति राय प्रकाश और अन्य शामिल हैं। 
कार्टेल का टीजर कल जारी होने वाला है और शो 20 अगस्त से दर्शकों के सामने होगा।

IMG 20210731 WA00062

Bundelikhabar

Related posts

किरण गोसावीला आठ दिवसांची पोलीस कोठडी

Bundeli Khabar

शाळेची फी न भरल्यामुळे विद्यार्थिनीला शालेय पोषण आहारापासून ठेवले वंचित

Bundeli Khabar

भिवंडीत एक मजली घर कोसळून एक ठार तर आठ जण जखमी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!