27.4 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
images 1 11
मध्यप्रदेश

लूट: झांसा दे कर अलमारी से लूटे नगदी और जेबर

Bundelikhabar

भोपाल / ब्यूरो

राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके मे स्थित पंचवटी कॉलोनी में बीती शाम फेरी लगाकर डुप्लिकेट चाबी बनाने वाले दो शातिर बदामशो ने एक महिला को अपना निशाना बनाते हुए घर मे रखी गोदरेज की अलमारी की चाबी बनाने के दोरान दोनो आरोपियो ने अलमारी में रखी आठ हजार की नकदी, तीन सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र, दो जोड़ सोने की बाली, तीन सोने की अंगूठी सहित अन्य कीमती माल पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी वाली बात यह रही कि आरोपियों ने वारदात को कब अंजाम दे दिया, महिला को इसका अहसास तक नहीं हुआ। बाद मे पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी सुरागशी के प्रयास शुरु कर दिये है।

यह भी पढ़ें-दुष्कर्म: नौकरी एवं शादी का झांसा दे कर…..

कोहेफिजा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 223 आई सेक्टर पंचवटी कॉलोनी एयरपोर्ट रोड पर रहने वाली माधुरी परयानी पति विनोद परयानी (36) ने अपनी शिकायत मे बताया कि वो गृहणी हैं, ओर उनके पति व्यापारी हैं, जो खुद की दुकान का संचालन करते हैं। बीती शाम करीब चार बजे उनकी कॉलोनी में दो पगड़ी पहने युवक फेरी लगाने आये जो डुप्लिकेट चाबी बनवाने की आवाजें लगा रहे थे। उन्हे भी अपनी गोदरेज की अलमारी की चाबी बनवानी थी, जो गुम हो गई थी, उनकी आवाज सुनकर उन्होंने दोनो युवकों को बुलाकर गोदरेज की अलमारी की चाबी बनाने के लिए कहा, इस दौरान उनकी सास सीमा भी घर में मौजूद थीं।

शातिर चाबी बनाने के लिये उनके बैडरुम मे पहुचे ओर करीब आधे घंटे तक घर में रहे, इस दौरान उन्होंने किस पल अलमारी का लॉक खोलकर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए इसकी भनक महिला को नहीं लगी। काफी देर बाद आरोपियों ने उनके कहा की चाबी फंस रही है, ओर अभी उनके पास सही औजार नहीं है, इसलिये वो अगले दिन दोबारा आकर चाबी को सही से बना देंगे। इसके बाद में आरोपी चले गए, बाद मे रात को महिला ने पति के लौटने पर उन्हे चाबी बनाने वालों के बात बताई। शक होने पर जब पति ने किसी तरह से अलमारी को खोल कर चेक किया तब चोरी का खुलासा हुआ और पति-पत्नी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस महिला के बतायो हुलिये के आधार पर आरोपियो की सुरागशी के साथ ही कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।


Bundelikhabar

Related posts

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

Bundeli Khabar

कांग्रेस का घर घर चलो, बूथ चलों अभियान लगातार जारी

Bundeli Khabar

छात्रा ने अपने ही प्रोफेसर के खिलाफ लिखाई छेड़छाड़ की शिकायत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!