23.7 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 25
मध्यप्रदेश

सैक्स रैकेट के संदेह पर पुलिस कार्यवाही

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो
जबलपुर नगर में मदन महल थाना अंतर्गत शुक्ला नगर के एक मकान से चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्ला नगर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि यहां एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और चार महिलाओं को पकड़ कर पुलिस थाने लाया गया हालांकि मकान से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।,

विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम लोगों को सूचना प्राप्त हुई थी कि शुक्ला नगर के एक मकान में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है जिसका पता लगाने के एक कार्यकरता को ग्राहक बना कर उक्त मकान में भेजा गया, बात पूरी जम जाने के बाद मकान के अंदर गए व्यक्ति ने बाहर कार्यकर्ताओं को फोन के माध्यम से बताया कि यहां चार महिलाएं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है जिसके पश्चात विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा मौके पर रेड मारी गई जहां चार महिलाओं के साथ काफी आपत्ति जनक समान भी बरामद हुआ, उक्त घटना क्रम की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई जिस बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिलाओं को हिरासत में ले कर पुलिस थाने लाया गया।


Bundelikhabar

Related posts

आज छोटे बाबा के आहार का सौभाग्य प्राप्त हुआ सिंघई परिवार पाटन को

Bundeli Khabar

जामा काम्प्लेक्स वाले बाबा की सबारी शहर गश्त पर निकली

Bundeli Khabar

कार्तिक पूर्णिमा में नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!